सिमडेगा:झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक बुधवार को पर्यटक स्थल केलाघाघ डैम परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता भुवनेश्वर सोनापति ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष राजू महतो उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में मोर्चा के द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों को नव वर्ष की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सिमडेगा जिला से 177 आंदोलनकारी चिंहित किए गए है। राजू महतो ने कहा कि झारखंड राज्य के लिए आंदोलनकारियों के संषर्ष को भुलाया नहीं जा सकता है। इसके बावजुद सरकार के द्वारा आंदोलनकारियों को वह मान सम्मान नहीं मिल रहा है जिसके वे हकदार है। बैठक में आंदोलनकारियों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक का समापन लिबनुस टेटे के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। मौके पर पूर्व विधायक बसंत लोंगा, मो शाहिद, विनिता खलखो, जाफर खान, नरोत्तम प्रसाद, एस लिंडा, एरेन कच्छप सहित कई लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त की।
