सिमडेगा: जिले के जोराम – बांसजोर 33 केवीए लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से एक लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया है।घटना सोमवार सुबह लगभग 7:00 बजे की है. वहीं करंट लगने के बाद गंभीर रूप से झुलसे जोसेफ खलखो को गंभीर अवस्था में सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर जानकारी मिलने के बाद विधुत विभाग के सहायक अभियंता रामनन्दन राम अस्पताल पहुँच कर पीड़ित से जानकारी ली।जानकारी के अनुसार विद्युत कार्यपालक अभियंता विशेश्वर मरांडी के निर्देश पर लाइनमैन जोसेफ खलखो अपने एक अन्य साथी के साथ 33 केवीए लाइन की मरम्मत के लिए गया हुआ था।मरम्मत से पूर्व उसने शटडाउन लिया था लेकिन जैसे ही वह विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन की मरम्मत करने लगा उसे करंट लग गया। इस घटना के बाद सिमडेगा विद्युत विभाग सवालों के घेरे में हैं. लोगों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर जब शटडाउन लिया गया तो बिना सूचना के विद्युत प्रवाह कैसे किया गया. लाइनमैन को करंट कैसे लगी. क्या विद्युत चालू करने से पूर्व मरम्मत की पुष्टि कर ली गई थी।किसकी लापरवाही से इतनी बड़ी घटना हुई है।इधर लाइनमैंन की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया।
करंट लगने से एक लाइनमैन गंभीर रूप से झुलसा, रिम्स रेफर
