सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने पर श्रद्धानंद बेसरा ने जताई ख़ुसी,कहा मेहनत रंग लाई

सिमडेगा :सिमडेगा सदर अस्पताल में पुर्व भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा एवं भाजपा मंत्री तुलसी कुमार साहु के अथक प्रयास के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन आम मरीजों के लिए चालू कर दिया गया है। बता दें कि विगत कई महिनों  से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को असुविधा हो रही थी।जिसके कारण गरीब मरीजों को या तो राउरकेला या रांची आना जाना पड़ता था, जिससे मरीजों को समय के साथ आर्थिक रूप से बोझ वहन करना पड़ रहा था। उपरोक्त संबंध में  जानकारी देते हुए हेल्थ मैप मैनेजर सोनू कुमार ने अल्ट्रासाउंड मशीन सेवा के लिए बहाल डॉ विरेन्द्र चौधरी के समक्ष मौके पर उपस्थित श्रध्दानंद बेसरा  तुलसी कुमार साहु  , एवं दीप नारायण दास को जानकारी दिया कि आम लोगो हेतु अल्ट्रासाउंड की सेवा के लिए डॉ विरेन्द्र चौधरी के द्वारा सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सदर अस्पताल सिमडेगा में उपस्थित रह कर  मरीजों को सेवा सुविधा मुहैया कराएंगे।सेवा बहाल उपरांत श्री बेसरा ने कहा कि अल्ट्रासाउंड की सेवा सदर अस्पताल सिमडेगा में  बहाल होने से अब मरीजों को राउरकेला और रांची जाना आना नहीं होगा। जिससे उनकी  समय के साथ-साथ आर्थिक बोझ से भी निजात मिलेगा। सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जनता ने भी श्रद्धानंद बेसरा का आभार जताते हुए खुशी जाहिर की है।

Related posts

Leave a Comment