जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में आजसू पार्टी ने निकाला मसाल जुलूस                   ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌                                                          ‌‌‌‌‌‌‌‌                                                    

सिमडेगा:आजसू पार्टी सिमडेगा द्वारा  छात्र संघ जिला अध्यक्ष फूलसिंह बड़ाईक के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। इस मशाल जुलूस में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और झारखंड जेएसएससी सीजीएल परिक्षा में हुए पेपर लीक की सीबीआई जांच एवं छात्रों के साथ न्याय हो, इसके लिए जम कर नारे बाजी की गई ।जुलूस सिमडेगा थाना के पास से निकल कर सिमडेगा शहर के हृदय स्थल महावीर चौक तक गई।मौके पर आजसू पार्टी सिमडेगा जिला सचिव विकास बड़ाईक ने कहा की 8 सालों के लंबे इंतजार के बाद छात्रों के, उनके माता-पिता अभिभावकों के चेहरों पर खुशी दिखी थी की अब हमारे बच्चे झारखंड के अधिकारी-पदाधिकारी बनेंगे परन्तु झारखंड को लुटने वाले लोगों ने झारखंड के होनहार छात्रों के भविष्य का सौदा पच्चीस-पच्चीस लाख में कर दिया। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक कि घटना में कहीं ना कहीं कार्यपालिका और विधायिका दोनों फेल हुई है। हम इस घटना की घोर निंदा करते हैं और 6.50 लाख परिक्षार्थियों के वेदना एवं उनके भावनाओं के साथ न्याय के लिए झारखंड के महामहिम राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री से इस पेपर लीक घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हैं और इस घटना के विरोध में छात्र प्रतिनिधियों,छात्र नेताओं एवं अभ्यर्थियों के द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से शांति पूर्ण  विरोध प्रदर्शन करने वालों पर कि गई एफआईआर वापस होनी चाहिए। इस घटना में सम्मिलित  दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उनके संपत्तियों को जब्त करते हुए परिक्षा देने वाले छात्रों को मुआवजा दिया जाना चाहिए ताकि भविष्य में झारखण्ड के स्मिता को धूमिल करने वाली इस तरह की कुकृत्य घटना न हो और कड़ी मेहनत करके अपने बच्चों को पढ़ाने वाले माता-पिता के साथ न्याय हो।मौके पर केंद्रीय सदस्य गायत्री नन्दन मौर्य, जिला प्रवक्ता शिवनाथ डेहरी,जिला सक्रिय सदस्य संतोष बड़ाईक, ठेठईटांगर प्रखण्ड अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सिमडेगा प्रखण्ड सचिव देवेन्द्र साहु,सफिरा बरवा,सरोज नाग,चन्द्रभान प्रसाद संजीत तिर्की, सौरभ कुमार नाथ,गौरव कुमार नाथ, अमर ठाकुर दीपक कुमार, कुंवर ग्वाला,आकाश यादव,धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक प्रधान, अभिषेक बड़ाईक, शिल्पी कुमारी, वर्षा कुमारी,मेघा कुमारी, आवेश महतो,जयन्त कुमार,सुनित कुमार, गौतम कुमार, सन्नी कुमार, नेलशन कुमार,माधुरी बिलुगं,सोनी देवी एवं सैकड़ों के संख्या में नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related posts

Leave a Comment