जलडेगा:प्रखण्ड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलडेगा बंध्याकरण कैम्प में जलडेगा एवं बांसजोर प्रखण्ड के 47 महिलाओं का लेप्रोस्कोपिक के माध्यम बंध्याकरण किया गया। लेकिन सभी महिलाओं को सर्जरी के घंटों बाद ही छोड़ दिया गया। सवाल यह है सभी महिलाएं गांव से आती है। और गांव की महिला प्रसव बाद धान रोपानी में निकल जाती है। और आपरेशन के बाद ही महिला रिलिफ करना एक सवाल है। क्या ये घर जाकर अपने को आराम देगी। अगर ये भारी भरकम काम करती है और सर्जरी क्रेस कर जाता है, तो जिम्मेवार कौन होगा। बताते चलें कल 13 जुलाई बुधवार को ही बांसजोर रामजडी निवासी सुनिता देवी का लेप्रोस्कोपिक के माध्यम जलडेगा हास्पीटल में इन्हीं 47 महिलाओं के संग सर्जरी किया गया था लेकिन सर्जरी क्रेस के कारण रक्तपात नहीं रूक रहा है जलडेगा हास्पीटल में आज इलाजरत है डाक्टर देखरेख में इलाज चल रहा है।
