सिमडेगा:रा प्रा विद्यालय सरदार टोली, जलडेगा के शिक्षक मनोज कुमार दास का शनिवार लगभग 11 बजे इलाजार्थ रांची जाने के क्रम मे मृत्यु हो गई।वे कैंसर से पिडित थे और उनका ईलाज भेलोर एवं मुम्बई से चल रहा था। उनके निधन की खबर पर शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी और सभी लोग उसके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है इधर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक मिलनसार व्यक्ति को हमने खो दिया।ऊनके निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हुं।अविश्वसनीय और अकल्पनीय समाचार आज सुना।फिर भी प्रभु की लीला अपरम्पार है।उसके आगे किसी का नहीं चलता।हमने एक शिक्षक जगत का सच्चा सिपाही खो दिया।मैने एक संघीय सदस्य को खो दिया, जिसकी भरपाई असंभव है।भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति भगवान परीक्षा को दे।
