सिमडेगा:नोडल पदाधिकारी शिक्षा विभाग -सह- स्थापना उप समाहर्ता प्रिन्स गोडविन कुजूर ने जुम एप के माध्यम से शिक्षा विभाग के तहत् संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। 100 दिवसीय रीडिंग कैम्पेन के बारे में जानकारी दी गई। रीडिंग कैम्पेन 1 जनवरी से 10 अप्रैल 2022 तक चलेगा। इस अभियान के तहत् कक्षा के अनुसार तीन समुहों में बांटा जायेगा। पहला समूह में केजी से कक्षा 2, दूसरा समूह के द्वारा कक्षा 3 से कक्षा 5 एवं तीसरे समूह में कक्षा 6 से 8 तक चलेगा। प्रत्येक समूह के लिए साप्ताहिक अलग-अलग गतिविधि की जाएगी। वर्तमान में कक्षा 1-5 बंद है, इस हेतु वहां मुहल्ला कलास एवं घर-घर भ्रमण कर गतिविधि की जाएगी। उन्होने अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होने विद्यालयों में संचालित पुस्तकालय को क्रियाशील बनाने साथ हीं प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर पर एक पुस्तकालय समिति का गठन करने का निर्देश दिया। 7 जनवरी को कैरियर पोर्टल का आयोजन किया जायेगा। इसमें कक्षा 9-12 के बच्चों का पंजीकरण होगा और उन्हे कैरियर के बारे में जानकारी दी जायेगी। 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण प्रतिवेदन प्रतिदिन 3 बजे तक जमा करने का निर्देश दिया। 15 जनवरी को सदर अस्पताल में दिव्यांग जनों का प्रमाण पत्र बनाया जायेगा। उन्होने सभी विद्यालयों में एनिमिया जांच कार्यक्रम की भी समीक्षा की। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम, एपीओ, सभी बीईईओ और बीपीओ उपस्थित थें।
