सिमडेगा:विद्या वनस्थली शिक्षा समिति सिमडेगा द्वारा संचालित एवं लीड द्वारा निर्देशित जूनियर कैंब्रिज स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। समारोह की शुरुआत विद्यालय के निर्देशक एवं प्राचार्या के द्वारा संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्या ने प्रेमचंद के द्वारा लिखित ईदगाह कहानी सुनाई जो बाल मनोविज्ञान को गहनता से दर्शाती है की परिस्थितियां उम्र नहीं देखती और एक छोटा सा बालक भी विषम परिस्थितियों में परिपक्व हो जाता है। यह पर्व त्याग और अपने मजहब के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

यह बताता है कि एक इंसान को अपनी इंसानियत के लिए इच्छाओं का त्याग करना चाहिए। जिससे कि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।समारोह की शुरुआत बच्चों ने स्वागत गान के साथ किया। जिसके बाद कक्षा 5 के पूर्वी कुमारी ने ईद मुबारक नृत्य की प्रस्तुति दी एवम सृष्टि ग्रुप, पूजा ग्रुप के द्वारा भी ईद पर्व की पावन संदेश देने के लिए समूह नृत्य किया गया। विद्यालय के शिक्षिकाओं ने बच्चों के साथ सस्वर कविता पाठ करते हुए बच्चों को ईद पर्व की शुभकामना देते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की।
