-विधायक भूषण बाड़ा ने हाथी के हमले से मृत महिला के परिजनों को दिया चार लाख का मुआवजा

सिमडेगा:सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा कुरडेग प्रखंड के दरीडीह गांव में हाथी के हमले से मृत उपोवासी देवी के परिजनों के बीच 4 लाख रुपये मुआवजा राशि चेक के माध्यम से दिया। मौके पर विधायक ने सरकार से प्राप्त राशि का सही उपयोग करने की अपील की। उन्होंने परिजनों को आगे भी हर सम्भव मदद करने का भरोसा जताया। विधायक ने कहा कि पैसों से किसी की जान तो खरीदी नहीं जा सकती है। पर यह राशि परिजनों के दुःखों को कम करने के लिए सरकार की ओर से प्राप्त थोड़ा सा सहयोग है। इस राशि का सही उपयोग कर परिवार के बाकी सदस्य खुशहाली के साथ जीवन गुजारें। विधायक ने कहा कि हाथी के हमले से बचने के लिए कई उपाय किये जा रहे हैं। पर इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के पास अगर हाथी से बचाव के स्थायी समाधान के लिए कोई आइडिया है तो हमें बताएं। ताकि सरकार के माध्यम उसे अमल कर जिलेवासियों को हाथी के आतंक से बचाया जा सके। विधायक ने ग्रामीणों हाथी को बेवजह नहीं छेड़ने की अपील की। साथ ही हाथी आने की सूचना मिलते ही विभाग को सूचना देने का आग्रह किया। विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों को भी अपनी कार्यशैली में सुधार करने का निर्देश दिया। साथ ही समय समय पर हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों से जानकारी लेते रहने का भी निर्देश दिया। विधायक ने उजड़ते जंगलो की रक्षा के लिए भी ईमानदारी के साथ काम करने के निर्देश विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा,जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की,वरीय जिला उपाध्यक्ष जॉन्सन मिंज,रेंजर नथुनी सिंह,20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल,प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खलखो,जिला उपाध्यक्ष अजीत लकड़ा,20 सूत्री अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो,विधायक प्रतिनिधि शीतल तिर्की,मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेस,जॉन किंडो,गुलशन एक्का,बशीर अंसारी, आगथा तिर्की,उर्मिला केरकेट्टा,समीम अंसारी,संदीप नायक, तेलेस्फोर आदि मौजूद थे।