सिमडेगा: सदर अस्पताल सिमडेगा में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस के मौके पर बुधवार को सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉक्टर अजीत खलखो, लक्ष्मण पदाधिकारी डॉक्टर आनंद खाखा, सिनी संस्था प्रोग्राम मैनेजर अमित घोष के द्वारा दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की ।कार्यक्रम में किशोर स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथ ही वर्तमान में चल रहे राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर संक्षिप्त जानकारी दी गयी। मौके पर सिनी के जिला समन्वयक शुभब्रत बासु द्वारा किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस में अपनाए गए नवाचार के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सिमडेगा के 4 प्रखंडों से 42 गांवो को शामिल किया गया था।मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉक्टर अजित खलखो ने कहा कि यही उम्र होती है जब लोग अपनी पहचान बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी किशोर किशोरियों को सही राह दिखाने की जरूरत है साथ ही उन्होंने कहा कि गलत संगति से भी दूर रखना है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से किशोर किशोरियों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।जिससे हम सब को मिलकर गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है। महिला सशक्तिकरण पर कहा कि महिलाओं को शक्त और प्रबल होना चाहिए तथा अपने आस पास हो रहे इस प्रकार के कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस मौके पर बानो के चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा भी संबोधित किया गया। इस दौरान संस्था के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह आदि चीजों को लेकर जानकारी दी। मौके पर डीएस डॉ राजेश कुमार डीपीसी प्रीति, सुभानी भेंगरा,सितामुनि कुमारी, बिलास कुमार मैनेजर अलका कुल्लू, भरत सिंह, नीलम कुमारी सहिया एवं साथिया उपस्थित थे।
