जात पात एवं धर्म के नाम पर लोगों के बीच फुट डालने का प्रयास कर रही भाजपा:नमन विक्सल कोंनगाडी

ठेठईटांगर:प्रखण्ड अन्तर्गत रेंगारिह क्षेत्र के पहाड़ी में कोनपाला क्षेत्र की बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। जिसमें विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी उपस्थित हुए। सम्मेलन का अध्यक्षता कोनपाला पंचायत के पंचायत अध्यक्ष अतुल बरला ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज हमारा देश और प्रदेश बहुत ही संकट से गुजर रहा है।आज देश के आम जनमानस को दिग्भ्रमित करके देश में तोड़ो फोड़ो और राज करो की नीति अपना रही है।कभी जात पात के नाम पर,कभी धर्म के नाम पर,कभी सरना और ईसाई के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है।ये सारा खेल भाजपा सिर्फ सत्ता पाने के लिए किया जा रहा है केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार एवं भाजपा के जितने भी कथित संस्था है उनका दुरुपयोग कर रही है। झारखण्ड में डीलिस्टिंग करते हुए वैसे आदिवासी जो ईसाई धर्म को अपना लिया वैसे आदिवासी समुदाय को आदिवासी सूचि से हटा दिया जाए।ये भाजपा का सोच आदिवासियों के लिए बहुत ही दुर्भावना पूर्ण है।भाजपा चाहती है कि झारखण्ड में जो खनिज सम्पदा उसपर कब्जा किया जाए। ईसाई समुदाय एवं मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय को हर प्रकार से उपेक्षित और बंचित कर इस देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए। इसलिए सभी भाजपा के नापाक इरादों को समाप्त करना है तो हमें एक जूट होकर अपने वोट का उपयोग करना है।जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम ने कहा कि आज हमें कांग्रेस के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।आज हमारे गठबंधन की सरकार झारखण्ड के गरीबों के लिए एक से बढ़कर एक नीति लागू किया है।आज राहुल गांधी इस देश के आम नागरिक का भलाई, उत्थान और न्याय मिले उसी के लिए न्याय यात्रा शुरू किए हैं।आज हमारी महिलाओं को सम्मान सही ढ़ंग से नहीं मिल रहा है,कहा तो जरूर जा रहा है कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ किन्तु ठीक इसके बिपरित भाजपा कार्य कर रही है। हमें एक जूट होकर देश में कांग्रेस की सरकार को स्थापित करने की आवश्यकता है। मौके पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रावेल लकड़ा ने भी संबोधित किया इसके अलावा कार्यकर्ताओं को प्रदेश महासचिव पुष्पा कुल्लू,नोमिता बा, फ्रांसिस बिलुंग, बिपिन पंकज मिंज ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, जिला उपाध्यक्ष शिशिर मिंज,पीटर लकड़ा, प्रखंड प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव जमीर अहमद, प्रखण्ड अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद वाहिद,रेने टेटे,जमीर हसन, सचिन हेरेंज, मुखिया सुशीला लकड़ा, शशि मिंज,रंजीत एक्का, सभी पंचायत के बूथ लेवल पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी उपस्थित थे।