खूंटी लोकसभा स्तरीय युवा कांग्रेस कमिटि का मिलन समारोह संपन्न

सिमडेगा:अलबर्ट एक्का स्टेडियम में खूंटी लोकसभा स्तरीय युवा कांग्रेस कमिटि का मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यूथ जिलाध्यक्ष आकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू, विधायक भूषण बड़ा सहित कई कांग्रस नेता उपस्थित थे। अपने संबोधन में विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में युवा साथियों की अहम भूमिका होगी। युवाएं चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि अगर युवा हमारे संगठन से जुड़ता है तो संगठन मजबूत होगा। इसके अलावा जो हमारे प्रतिभाशाली यूथ हैं, उनकी प्रतिभा को निखारने में उन्हें मौके दिलाने के लिए काम किया जाएगा। साथ ही लोकल युवाओं की समस्याओं, मुद्दों, जरूरतों को समझने और उन्हें सही मंच पर उठाने में भी सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं की मन की बात का सम्मेलन है। जिसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी की युवा इकाई हर युवाओं की बात सुनेगी, समझीगी और फिर एक बेहतर भारत की बुनियाद के लिए काम करेगी। साथ ही अहम मुद्दों पर चर्चा और मंथन करेंगी।यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा ने कहा कि युवाओं के बिना कोई भी चुनाव जीतना असम्भव है। युवा कार्यकर्ता आप सभी के कंधे पर ही संगठन की बुनियाद टिका है। आप सभी युवा कार्यकर्ता क्षेत्र भ्रमण तेज करें। पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू ने कहा कि युवा हमारे संगठन की रीढ़ हैं। आप सभी कर्मठ युवाओं के दम पर ही लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता पुरे जोश के साथ क्षेत्र में जाएं और कांग्रेस के नीति सिद्धांतों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ें। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की, सचिव प्रभारी झारखंड शेष नारायण ओझा, राष्ट्रीय सचिव प्रभारी गुजरात राजेश सिंह, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष जॉनसन मिंज,जिप सदस्य जोसिमा खाखा,जिप सदस्य सामरोम पौल टोपनो,उपाध्यक्ष शिशिर मिंज,नगर अध्यक्ष अरशद हुसैन नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद,प्रमुख बिपिन पंकज मिंज,सहित काफी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
86,87,88,