मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश सिंह कांग्रेस में हुए शामिल

विधायक भूषण बाड़ा ने फुल माला पहना कर संगठन में किया स्वागत

सिमडेगा:केरसई प्रखंड के डेईटांड़ में रविवार को राज मिस्त्री एवं रेजा कुली वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्‍मेलन की अध्‍यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्‍यक्ष सह सीसी एल माइंस हजारीबाग के राजेश कुमार सिंह ने की। सम्‍मेलन में मुख्‍य अतिथि के रुप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा एवं विशि‍ष्‍ट अतिथि के रुप में जिप सदस्य जोसिमा खाखा, जिप सदस्य सामरोम पौल तोपनो, जिप सदस्य प्रेमा बाड़ा, जिप सदस्य अजय एक्का, प्रमुख बिपिन पंकज मिंज उपस्थित थे। मौके पर विधायक की कार्यशैली से खुश होकर मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश कुमार सिंह सहित सैंकड़ों मजदूर कांग्रेस पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की। सभी लोगों को विधायक ने पुरे सम्‍मान के साथ फुल माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया। मौके पर विधायक ने कहा कि मजदूरों की समस्‍याओं को दूर करने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। मजदूरों को उनका हक और अधिकार दिलाया जा रहा है। सभी मजदूर संगठित रहें। उन्‍होंने कहा कि मजदूरों को घर बैठे ही रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। बेरोजगार हैं तो ग्रामीण मनरेगा में काम मांगे। अब मनरेगा योजना में भी मजदूरों को मजदूरी भुगतान समय पर किया जाता है। कांग्रेस पार्टी की सदस्या ग्रहण करने वालों में प्रदेश अध्‍यक्ष राजेश कुमार सिंह,भीम साहू,विक्रांत ठाकुर,विकास साहू,ज्ञानंद सेनापति,हरिंद्र महतो,सितम मिंज,देवनारायण महतो,इंद्र मांझी,मदन मांझी,कार्तिक दास,मधु नाग,विनय नाग,सुरेश बराइएक,रामजी बराइक,कमला देवी,सुमिता देवी,जुगल नायक,बशमती देवी,रामलखन सिंह,देवनारायण महतो,ब्रजकिशोर दास, सतन नायक,बिनोद प्रधान,प्रवीण खेस,प्रकाश तिर्की,मदन मांझी,रघुवर दास,मुन्ना नाग सहित सैकड़ो ग्रामीण शामिल है।

Related posts

Leave a Comment