महिला कार्यकर्ता भाजपा संगठन की ताकत-विमला प्रधान

शक्ति वंदन कार्यक्रम के निमित जिला कार्यालय में हुई बैठक

सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी जिला सिमडेगा की शक्ति वंदन कार्यक्रम के निमित्त बैठक जिला कार्यलाय में हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष मनोज साय ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार मंडल शक्तिकेन्द्र एव बूथ स्तर तक जाकर महिलाओं को मोदी जी की कार्यों को जन-जन तक बताना है इस कार्य मे कार्यकर्ता लग जाएं।बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने संबोधित करते हुए कहा की महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा संगठन की रीढ़ हैं, मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के लिए संसद में शक्ति वंदन बिल पास कर महिलाओं को 33% आरक्षण देने का बिल पास किया है जो 2029 से लागू होगी। ऐसे ही अनेक कार्य हैं जिन्हें हम लोगों को गांव स्तर तक जाकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचना है भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का लक्ष्य रखी है यह महिला कार्यकर्ताओं के बदौलत ही संभव है।

जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रम के निमित सभी मंडलो में 15 सदस्यीय टोली का निर्माण करना है एवं लोगों के बीच अपनी बात पहुंचानी है । मंच संचालन एवं विस्तार पूर्वक जानकारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के जिला प्रभारी सह महामंत्री दीपक पुरी ने किया। मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री देवी ,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फुल सुंदरी देवी, रवि गुप्ता, श्रीलाल साहू, कृष्णकांत सिंह, घनश्याम सिंह, कामेश्वर सिंह ,नवीन सिंह ,तपेश्वर साहू, मनिंदर बिंझिया, देवकीनंदन साय, रबिन्द्र शर्मा, अशोक रजक ,रोहित कुमार, दुर्योधन जायसवाल, रेणु पूरी ,पिंकी प्रसाद ,रागिनी राज, जयंती देवी ,सीखा अग्रवाल ,कंचन सिंह मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment