पुण्यतिथि पर केरसई में याद किये गए राष्ट्रपिता  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

केरसई:प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कार्यक्रम मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष जेफ्रेंन केरकेट्टा ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यर्पण किया गया तथा क्रमानुसार सभी कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।प्रखण्ड अध्यक्ष जेफ्रेंन केरकेट्टा ने कहा कि बापू ने देश की आजादी के लिए नमक, असहयोग, अवज्ञा और भारत छोड़ो आंदोलन चलाया। उनकी दांडी यात्रा तो आज भी मिसाल की तरह पेश की जाती है।मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि अपने सभी आंदोलनों में महात्मा गांधी ने अहिंसा का परिचय दिया। अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए, गांधी के आदर्श, अहिंसा की प्रेरणा, सत्य की ताकत के सामने अंग्रेजो को भी नतमस्तक होना पड़ा था। मौके पर जिप सदस्य प्रेमा बाड़ा, प्रखण्ड 20 सूत्री अध्यक्ष जॉर्ज वाल्टर सोरेंग, विधायक प्रतिनिधि शशि प्रसाद व सुरेन्द्र कुमार, 20 सूत्री सदस्य मनोहर प्रसाद, बसारत अंसारी, सुशील मिंज, फिलमोन तिर्की, समीर तिर्की, धनेश्वर प्रसाद, असरानी एक्का, समीम अंसारी, ग्यास अंसारी, अलकसीयूस तिर्की आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment