नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा द्वारा पार्वती शर्मा कॉलेज में मनाया भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जयंती

सिमडेगा:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा की ओर से पार्वती शर्मा महिला इंटर महाविद्यालय सिमडेगा के सभागार में इस वर्ष भारत रत्न से सम्मानित किए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर द्वारा कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर मौजूद सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। तत्पश्चात प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन और उनके द्वारा सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद जिला युवा अधिकारी, प्राचार्य और शिक्षक – शिक्षिका के द्वारा कर्पूरी ठाकुर के नाम पर महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में सभी छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका सांगा, द्वितीय स्थान चांदनी कुमारी महतो और तृतीय स्थान सुभंती कुमारी ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजय पान, सुषमा प्रधान और सरिता लुगुन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर शिक्षक रमेश कुमार काशी, प्रियंका राज मुंडा, सुमन लकड़ा, दुर्ग विजय सिंह, ज्योति तिर्की और अजिताभ राज मौजूद रहें।

Related posts

Leave a Comment