जलडेगा:टिनगिना पंचायत सभागार में लीड्स संस्था के द्वारा दो दिवसीय हाई वेल्यु क्रॉप प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लीड्स संस्था के कार्यकर्ता कुलदीप सुरिन ने किसानों को उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती के बारे जानकारी दिया।उन्होंने बताया कि अभी के दौर में किसानों को मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। जिससे किसान धीरे-धीरे कृषि कार्य छोड़ रहे है।ऐसे में किसान उच्च मुल्य वाली फसलों को लगाकर अपनी आय में बृद्धि कर सकते है। जैसे ब्रोकली , शिमला मिर्च, ड्रैगन फ्रूट, मुनगा, स्ट्रॉबेरी आदि। समय और बाज़ार मांग के हिसाब से खेती करने से किसान ज्यादा मुनाफा प्राप्त कर सकते है। साथ ही कृषि के क्षेत्र में तकनीकी पद्धति की आवश्यकता है। वहीं लीड्स के कलिंदर प्रधान ने किसानों के लिए सरकार द्वारा संचलित कल्याणकरी योजनाओं की जानकारी तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दिया। मौके पर संजय नाग, रामेस्वर नाग, अल्फोंस सुरीन , फूलचंद लोहरा सहित काफी संख्या में किसान मैजूद थे।
