सगे भाई को जहरीले सांप ने डसा दोनों की हालत गंभीर

बानो -प्रखण्ड के ग्राम लामगढ़ में जहरीले सांप ने दो नाबालिग काटा ,दोनो भाई बेहोश हो गए।मिली जानकारी के अनुसार लामगढ़ निवासी फुलमनी जोजो अपने दोनों बेटों को  खेत के छोड़ कर  गर्मा धान की रोपाई कर रही थी ।इधर दोनो बच्चे खेत के किनारे खेल रहे थे तभी अमृत जोजो (12)विक्सल जोजो (15)  दोनो बच्चे खेल में मशगूल थे तभी बिल से निकल कर डंस दिया । इधर उसकी माँ को कुछ देर बाद इसकी जानकारी हुई तो घर लाई।घरेलू उपचार करने के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो इलाज के लाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो में दोनों भाइयों का प्राथमिक उपचार कर सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया कि  दोनों बच्चों की स्थिति गम्भीर है ।प्राथमिक उपचार कर सिमडेगा रेफर कर दिया गया है।जानकारी मिलने पंचायत के मुखिया अनिल लुगुन ने  अस्पताल जाकर परिवार वालो से मिल कर  बच्चों की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया।दोनो बेहोश बच्चों के पिता सुघड़ जोजो अपने परिवार की बेहतरी के लिए पंजाब कमाने गया है।

Related posts

Leave a Comment