ठेठईटांगर :प्रखंड मुख्यालय में झारखंड पार्टी के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन। पार्टी के के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने फीता काटकर कार्यालय का किया उद्घाटन। मौके पर उन्होंने कांग्रेस और भाजपा लोगों को धर्म के नाम पर ठगने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड पार्टी कांग्रेस और भाजपा दोनों को जवाब देगी। एनोस एक्का ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद झारखंड पार्टी महागठबंधन के साथ मिलकर आदिवासी, मुलवासी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, सामान्य सभी के उत्थान के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी झारखंड पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार कर लोगो को बरगलाने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी सिर्फ आदिवासी समाज और अल्पसंख्यक समाज को ठग कर केवल वोट लेने का काम करती है। मौके पर संदेश एक्का, ओम प्रकाश अग्रवाल, मतियस बागे, ललित समद, सुरसेन तिर्की, प्रियंका केरकेट्टा, अबनेजर, अजर कुल्लू, पावेल मुंडू, बाबूराम लकड़ा, मो अशरफ, मो सोनू सहित कई लोग उपस्थित थे।
