बानो: जिले में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे जनजीवन पूरी तरफ से प्रभावित हो गई है गर्मी की वजह से लोग अपने घरों में हैं। वही दूसरी ओर लू की चपेट में आने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इधर बानो प्रखण्ड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमतई के सहायक अध्यापक सुदर्शन जोजो का शुक्रवार की सुबह राउरकेला में निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को विद्यालय से आने के क्रम में लू लग गई थी।लू लगने पर शाम को इलाज के लिये राउरकेला ले गया ।जिनका आज तड़के निधन हो गया। वही इधर शिक्षक की मौत पर शिक्षक संघ ने भी शोक व्यक्त किया है।
