केरसई: केरसई प्रखंड के नगर भवन में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का मंडल कार्य कारिणी समिति का बैठक किया गया।जिसमे झारखंड में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव एवं 2024 का लोक सभा और विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारी पर विचार विमर्श किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मानकी लाल ने कहा कि आज झारखण्ड में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली महागठबन्धन के सरकार में आज भ्रष्टाचार आसमान छू रहा है आज पंचायत के मुखिया से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी भ्रस्टाचार में सन्लीप्त हैं।


2024 में इस भ्रस्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है,इसके लिए एसटी मोर्चा के सभी कार्यकर्ता को अभी से ही संगठित होना है।और सारकार के कार्य को जनता के बीच पहुंचाना है,और सभी जनता को जागरुक करना है जिससे 2024 में इस सरकार को उखाड़ के फेका जा सके।बैठक को एसटीमोर्चा के मंडल अध्यक्ष रविन्द्र कुमार बड़ाईक ने भी सम्बोधित किया।सम्बोधित करते हुए कहा कि आज राज्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुच गयी है।आज भ्रस्टाचार के सिकायत पर कोई सुनवाई नही होता है। राज्य के मुखिया ने भ्रष्टाचार के लिए खुली छूट दे रखा है।आज हर काम के लिय पहले पैसा माँगा जा रहा है तभी कोई काम पास हो रहा है उसके बाद आज पीसी के नाम पर 40%तक की उगाही की जा रही है,आज पीसी में मुखिया से मुख्यमंत्री तक सभी की हिसेदारी है इसलिये भी पंचायत चुनाव को भी बार बार टाला जा रहा है।उन्होने कहा कि अब पंचायत चुनाव के लिए हम सभी कार्यकर्ता को अभी से ही मेहनत करना होगा और प्रत्येक पंचायत में अपना मुखिया को जिताने के लिए प्रयास करना है जिससे अधिक से अधिक मुखिया भाजपा से ही हो।इस भ्रष्टाचारी सरकार को 2024 में उखाड़ कर फेकने के लिए भी अभी से ही मेहनत करना है।

हम सभी कार्य कर्ता को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से सिखने की जरुरत है।वे निरंतर पार्टी के लिए मेहनत करते हैं उसी तरह हमलोगों को भी मेहनत करना है और 2024 के लोक सभा और विधान सभा के चुनाव में पार्टी को पुर्ण बहुमत की सरकार देनी है।बैठक में मुख्य रुप से मंडल के उपाध्यक्ष कैलाश मेहर,युवा मोर्चा अध्यक्ष गौतम कुमार,एसटी मोर्चा के महामंत्री शंकर प्रधान,विवेक सामीर सहित कई लोग उपस्थित थे।