कोलेबिरा:कांग्रेस प्रदेश सदस्य सह इंटक सचिव दिलीप तिर्की ने मंगलवार को दो गरीब महिलाओं की बैंक के द्वारा हुई परेशानियों का जायजा लेने कोलेबिरा के पोगलोया प्रस्सन टोली और अम्बा टोली पहुँचे।दो महिलाओं को किया जा रहा है परेशान इनकी ब्यथा कुछ इस प्रकार है जो सम्भय समाज को झकझोर कर रख देगा साथ ही साथ कैसे कैसे लोग बैंक में काम कर रहे है। उसकी पोल भी खोल दी ।वहाँ महिलाओं से मिलने पर पता चला कि लचड़ागढ़ ब्रांच के बैंक ऑफ इंडिया ने दो महिलाओं को एक ही खाता नंबर (491918210002264) निर्गत किया। जिसमे दोनों महिलाओं का नाम मरियम कंडुलना है लेकिन गाँव, पति का नाम और आधार कार्ड अलग है। फिर भी एक खाता संख्या बैंक अधिकारियों की गलती के कारण हुई है। जिसमे एक महिला के पति की मृत्यु के बाद LIC का 1,28,900 ₹ आया। लेकिन दूसरे महिला द्वारा यह सोच कर अपने खाते से पैसे निकाले कि उसके भूमि पर जो टॉवर लगा है कंपनी ने उसके पैसे भेजे हैं।
दिलीप ने बताया कि दोनों महिलाओं की माली हालात ठीक नही है एक ने पैसे खर्च किये लेकिन अब वो चुका नही सकती। और दूसरी महिला पैसे के बिना खाने को अनाज नही। अब बैंक कर्मी और मैनेजर अपनी गलती की सजा महिला को देते हुए ।धमका रहे कि केस हो जायेगा पैसा नही लौटने से इसलिए पैसे लौटने के लिए हम आपको लोन देंगे और आप उसे धीरे से लौटा दीजिएगा। यह सुन महिला गिड़गिड़ा रही कि मैं वापस नही कर पाऊँगी। जब से यह सब हुआ है ,मेरा पी एम आवास और वृद्धा पेंसन के पैसे भी नही निकाल पा रही हूँ। जिस कारण आवास भी अधूरा है। जबकि दूसरी महिला के लिए कोलेबिरा बीडीओ के द्वारा अनाज पहुँचवाया गया है। दिलीप के लचड़ागढ़ ब्रांच पहुँचने पर मैनेजर तो नहीं मिले लेकिन एलडीएम मौजूद मिले मौके पर जब बात हुई तो वो भी परेशान हो गए। कहा जल्द निराकरण होगा इस मामले का ताकि किसी की भूख से मौत न हो।

दिलीप ने यह भी कहा कि सुदूर इलाको में भ्रमण के दौरान यह हमेशा शिकायत मिलती है कि बैंक कर्मियों का व्यहवार ठीक नही होता हमारे साथ। इसलिए अगर बैंक सच मे ग्रामीणों को सेवा देना चाहते है तो उन्हें लोगो के साथ अपने व्यहवार को पहले ठीक करना होगा। तो शायद कुछ तकलीफें खुद कम हो जाएंगी। और ऐसे कर्मियों पर नजर रखनी चाहिए एवं यह निकासी 2020 लोकडाउन के समय से चल रहा जिसपर किसी का ध्यान नही। इस मामले में बैंक मैनेजर बिमल कुमार बाड़ा की लापरवाही के लिए अधिकारियों को संज्ञान लेते हुए दोनों गरीब महिलाओं के लिए उचित निष्कर्ष निकालकर खाता को चालू करना होगा।
