सिमडेगा के सभी मंडलों में धूमधाम से मनाया गया भाजपा की 42वीं स्थापना दिवस

सिमडेगा-भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस के निमित्त भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक द्वारा ध्वजारोहण किया गया।मौके पर भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान का परिणाम आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीति संगठन है।इस मुकाम को हासिल करने के लिए पार्टी के असंख्य के महापुरुषों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि दल को जिन महापुरुषों ने अपने परिश्रम और त्याग से खड़ा किया है।उनके संकल्पों को सिद्ध करने का प्रयास करना हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।

साथ ही उन्होंने पार्टी के 42वां स्थापना दिवस पर पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं को शुभकामना दिया।मौके पर पूर्व मंत्री व एचपीसीएल के स्वतंत्र निदेशक विमला प्रधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। चाहे वह राजनीतिक दृष्टिकोण हो सामाजिक या फिर विदेश नीति भारतीय जनता पार्टी के सरकार के नेतृत्व में देश आज मजबूती पूर्वक खड़ा है। जहां पड़ोसी भी आंख नहीं दिखा पाते, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आज 12 राज्यों में एवं सहयोगी के साथ पांच राज्यों में सरकार है हमें गर्व होनी चाहिए कि हम विश्व के सबसे बड़े पार्टी के कार्यकर्ता हैं आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी का परचम देश के सभी राज्यों में होगा इन्हीं शुभकामनाओं के साथ सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी।

तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुन शोभायात्रा निकाली गई।उधर कुरडेग मंडल में केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं संग झंडोत्तोलन कर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी एवं शोभायात्रा निकाली जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद जैसे नारे लग रहे थे।सांसद प्रतिनिधि  सुशील श्रीवास्तव कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश मानते हुए हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण कैसे पहुंचे इस पर ध्यान रखना है,और बूथ शक्तिकेन्द्र मंडल से लेकर जिला और राष्ट्र को भी मजबूत करना है।जिले के सभी मंडलों मंडलों में भी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया।मौके पर प्रदेश सदस्य दुर्विजय सिंह देव, महामंत्री  दीपक पुरी, जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ,महिला नेत्री फुल सुंदरी देवी ,पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानन्द बेसरा ,राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र श्रीवास्तव ,जिला उपाध्यक्ष सतीश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, कृष्णा ठाकुर,  सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment