पास्‍का पर्व के मौके पर गिरजाघरों में विशेष मिस्‍सा पूजा का किया गया आयोजन

सिमडेगा:-पास्‍का (ईस्‍टर) पर्व के मौके पर रविवार की अहले सुबह में पास्‍का पर्व के मौके पर जिले के सभी गिरजाघरों में विशेष मिस्‍सा पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर मिस्‍सा पूजा के बाद लोगों को पास्‍का पर्व की शुभकामना दी गई। संत अन्‍ना महागिरजाघर में पास्‍का पर्व के मौके पर दो मिस्‍सा हुई। मिस्‍सा पूजा संपन्‍न कराते हुए विजी सह पल्‍ली पुरोहित फा इग्‍नासियुस टेटे ने कहा कि प्रभु येशु हमारे पापों के लिए क्रुस मृत्‍यु सहा और मृत्‍यु पर विजय पाया। ताकि उनके बहाए लहू से हम चंगे हो जाएं। प्रभु येशु का जी उठना ही ख्रीस्‍तीय विश्‍वास का आधार है। प्रभु यीशु मनुष्य को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। उन्‍होंने प्रभु येशु मसीह के बताए मार्ग पर चलने की नसीहत दी। साथ ही लोगों को पास्‍का पर्व की शुभकामनांए दी।वहीं संत अन्‍ना महागिरजाघर में शनिवार की देर रात पास्‍का जागरण का आयोजन किया गया। पास्‍का जागरण बिशप विंसेंट बरवा की अगुवाई में संपन्‍न हुआ। धर्मविधि में फा इग्‍नासियुस टेटे, फा एडमोन बाड़ा, आदि ने बिशप का सहयोग किया।

जीईएल मतावलंबियों ने अपने पुर्वजों के कब्रों में की आराधना

पास्‍का पर्व के मौके पर जिले के जीईएल मतावलंबी अपने-अपने क्षेत्र के सामूहिक कब्रिस्तान में अहले-सुबह आयोजित आराधना समारोह में भाग लिया। पास्का पर्व के मौके पर रविवार की सुबह जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल के विभिन्न गिरजाघरों में आयोजित अनुष्ठान में भी काफी संख्या में धर्मावलंबियों ने आराधना समारोह में भाग लिया। जिले के विभिन्न कब्रिस्तान में अहले-सुबह से आयोजित आराधना समारोह विभिन्न पास्टरों के द्वारा आराधना समारोह संपन्न कराया गया। मौके पर जिले के अन्य सामूहिक कब्रिस्तान में संबंधित क्षेत्र के पादरी और प्रचारकों के द्वारा अराधना की गई। जीईएल चर्च घोचोटोली में आयोजित अनुष्ठान में बोलते हुए पास्टर ने कहा कि प्रभु यीशु मनुष्य को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी और वे पुर्नजीवित हुए और लोगो को पाप से घृणा करने, दूसरों की सेवा करने के बारे में बताया। इसलिए जरुरत है हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर अपना जीवन व्यतित करना चाहिए। मौके पर काफी संख्या में मसीही धर्मावलंबी उपस्थित थे। इधर जिले के अन्य प्रखंडो में भी मसीही समुदाय के लोगो ने अपने परिजनो के कब्रों में अराधना की। ठेठईटांगर प्रखंड के बाजार टोली स्थित कब्रिस्तान में प्रार्थना संपन्न हुई। उन्होने प्रभु यीशु के जी उठने को एक महान घटना बताते हुए कहा कि हमे यीशु के बताए गए मार्ग का अनुशरण कर लोगो की सेवा करना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment