प्रभु येशु का जी उठना ही ख्रीस्तीय विश्वास का आधार है: विधायक भूषण बाड़ा

सोगड़ा चर्च में धूमधाम से मना प्रभु येसु पुनरुत्थान का पर्व ईस्टर

सिमडेगा:-पाकरटांड़ के सोगड़ा चर्च में ईस्टर के मौके में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मौके पर पल्ली पुरोहित फा जेवियर केरकेट्टा की अगुवाई में धर्मविधि सम्पन्न हुआ। पल्ली पुरोहित का सहयोग फा अब्राहम मिंज ने किया। मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और जिला परिषद की उम्मीदवार जोसिमा खाखा भी उपस्थित होकर चर्च में उपस्थित मसीही धर्मावलंबियों को ईस्टर पर्व की बधाई एवं शुभकामना दी। इस दौरान विधायक के साथ लोगों ने फोटो भी खिंचाते हुए ईस्टर का एक दूसरे के साथ खुशियां बांटा। लोगों को ईस्टर की बधाई देते हुए विधायक ने कहा कि प्रभु येशु का जी उठना ही ख्रीस्तीय विश्वास का आधार है। प्रभु येशु मसीह को यातनाएं देकर सूली पर चढ़ा दिया गया था। लेकिन वे पुन: तीसरे दिन जी उठे। मानव के हितों के लिए वे सूली पर चढ़े थे। 

उन्होंने कहा कि ईस्टर का पर्व में प्रभु येशु के पुनर्जीवित होने पर मनाया जाता है। यह पर्व हमें कई संदेश दे जाता है। सत्य की हमेशा विजय होती है। प्रभु यीशु ने सत्य के मार्ग को अपनाया था। हमें भी सत्य का मार्ग को अपनाना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा ने भी मसीहियों को संबोधित करते हुए कहा कि पास्का का अर्थ है पुनर्जीवन। बुराई से अच्छाई की ओर जाना पास्का है। परिवर्तन संसार का नियम है। मौके पर सिस्टर मंजुला, सिस्टर रोशनी कुजुर, लुसीयन मिंज, समीर किंडो, विक्टर खेस, ललित तिर्की, किशोर मिंज, ख़रीस्टोफर होरो, रेमजूस तिग्गा, डेविड, जकरियस, जॉन डुंगडुंग, प्रदीप मिंज,नीलिमा मिंज, दिब्या बेक,उर्सला मिंज, प्रतिमा बाडा, गोरेटी लकड़ा, अनुपमा तिग्गा, मकसीमा मिंज, अनिल कुजूर, अलबिस बेक, देवनिश तिर्की, सिलबानुस, समिर सहित हजारों की संख्या में मसीही धर्मावलम्बी उपस्थित थे। कार्यक्रम में कोयल दल द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई। कोयल दल द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय हो गया। लोग प्रभु येसु के ध्यान में लीन रहे।

Related posts

Leave a Comment