जलडेगा में चार दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का हुआ उद्घाटन

जलडेगा – शहीद काॅमरेड विलियम लुगुन की पुण्यतिथि के अवसर पर चार दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का उद्घाटन जलडेगा प्रखण्ड के प्रमुख जोसेफ लुगुन, समाजिक कार्यकर्ता सुबास साहु, पूर्व जेएमएम प्रखण्ड अध्यक्ष सीलानंद सुरीन, इरफान खान, के द्वारा शहीद विलियम लुगुन की प्रतिमा पर मल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर की गयी।इसके बाद उद्घाटन मैच बांकी बनाम जराकेल के खेला गया जिसमें जराकेल की टीम 4-0 से जीत दर्ज की और अगले चक्र में प्रवेश के लिए स्थान बनायी, उसके बाद चीक टोली जलडेगा बनाम कारीमाटी में कारीमाटी 2-0 से बढ़त बनाई वही  मायोमडेगा बनाम  डोंगापानी के बीच मैच खेला गया जिसमें पेनाल्टी शुट के माध्यम से मायोमडेगा 4-1 से विजयी होकर  अगले चक्र के लिए स्थान सुनिश्चित किया,रेफरी की भूमिका जैक्सन टेटे ने निभाई, लैंस मेन सुबास लुगुन, अमित सुरीन ने निभाया।मौके पर खेल आयोजक शहीद काॅमरेड विलियम लुगुन युवा मोर्चा के अध्यक्ष रेयाड़न लुगुन, प्रभात लुगुन, किरण लुगुन, निमिया लुगुन ,अमित सुरीन, निकोलस लुगुन, सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment