सिमडेगा – सोमवार को नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने ठेठेईटांगर प्रखंड के टुकुपानी पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कृषक उत्पादक समिति में सदस्यता बढ़ाने के लिए आह्वान करते हुए मुख्य महाप्रबंधक विनोद कुमार बिष्ट, नाबार्ड झारखंड ने एलईडीपी और एफपीओ कार्यक्रम के माध्यम से अपने विकास के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने क्षेत्र भ्रमण कर महिलाओं के द्वारा किए जा रहे मुर्गी पालन, बकरी पालन एवं सब्जी खेती को देख कर संतुष्टि व्यक्त करते हुए महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ संस्था सहभागी विकास की सराहना किया एवं आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस दौरान नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक के हाथों जलडेगा के 9 महिला समूहों के 51 सदस्यों को 19 लाख का केसीसी ऋण का चेक दिया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रणी जिला विकास प्रबंधक एलडीएम संजीव कुमार चौधरी सिमडेगा ने कहा कि कृषि एवं पशुपालन ग्रामीण विकास की रीढ़ है। मुर्गी पालन, सब्जी खेती, सुअर पालन, दलहन, तेलहन खेती से परिवार की आमदनी बढ़ेगी। तकनीकी दृष्टि से आवश्यक टीकाकरण जैविक खाद, कीटनाशक का समय पर उपयोग करें। सहायक प्रबंधक नाबार्ड मनोज कुमार ने कहा कि संगठन में शक्ति है। संगठन में सदस्यता बढ़ाकर अपने व्यवस्था प्रबंधन को समृद्ध किया जा सकता है एवं आय के साथ सामाजिक आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की जा सकती है। कार्यक्रम को डीडीएम सिमडेगा नीलेश कुमार, सचिव सहभागी विकास संस्था अवधेश कुमार ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व महिला किसानों ने सभी अतिथियों का स्वागत गीत के माध्यम से तथा पुष्प गुच्छ और शोल ओढ़कर अभिनन्दन किया।

