सिमडेगा:स्वास्थ्य उपकेन्द्र तामड़ा में पदस्थापित एमपीडब्ल्यू अभिषेक कुल्लू की इलाज के दौरान निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि अभिषेक की तबियत बुधवार की रात अचानक खराब हुई थी। जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को मरियमपुर स्थित कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इधर अभिषेक कुल्लू के निधन पर एमपीडब्ल्यू कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। संघ के लोगों ने कहा कि शारीरिक दुर्बलता के बावजुद अभिषेक पूरी इमानदारी और निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते थे। उनके निधन से को संघ के लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए आपूर्णीय क्षति बताया। वहीं दिवंगत कर्मी के परिजनों को सरकार से उचित सहायता लाभ देने की मांग की। इधर सदर सीएचसी के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
