बानो -आरसीएम बांकी में क्रूस विजय पर्व मनाया गया फादर रोशन सोरेंग मिस्सा सम्पन्न किए। अपने संदेश में बोलते हुए कहा क्रूस हमारे लिए जीत का प्रतीक है, क्रूस के द्वारा हम सभी बचाये गये हैं। क्रूस हमें शिक्षा देती है कि जीवन में असफलता और सफलता दोनों है। हमें असफलता को भी स्वीकार कर सकना चाहिए। असफलताओं एवं कमजोरियों के बावजूद धीरज से आगे बढ़ना चाहिए क्योंकि उन्होंने हमारे लिए कीमत चुकायी है।आज समय बहुत तेज गति से चल रही है। बच्चों को आज्ञाकारी बनना है। बच्चों को पढ़ाई के…
Read MoreCategory: स्थापत्य
उपायुक्त सिमडेगा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की हुई बैठक
सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को सिमडेगा समाहरणालय सभागार में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक हुई। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा सिमडेगा जिला के विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास के संबंध में विस्तृत समीक्षा कि गई। सिमडेगा जिला के अंतर्गत वर्तमान में “डी” श्रेणी के विभिन्न पर्यटन स्थल जिसमें पिकनिक स्थल बसतपुर, घुमरी, राजाडेरा, दनगद्दी एवं वनदुर्गा मंदिर धार्मिक पर्यटन स्थल को श्रेणी-सी में करने के लिए सूचीबद्ध करने के लिए सर्वसम्मति से अनुमोदित प्रस्ताव को विभाग को भेजने हेतु आवश्यक निर्देश लिया गया।…
Read Moreकांवड़ यात्रा के भव्य आयोजन पर संघ ने जताया अभार,2024 में दूसरा सोमवारी का होगा आयोजन
सिमडेगा:ओड़िसा त्रिवेणी संगम से सरना मंदिर सलडेगा तक भव्य कांवड़ यात्रा के आयोजन पर सिमडेगा कांवरियां सेवा संघ ने अभार व्यक्त किया है। संघ के पदधारियों ने कहा कि महादेव की व्यवस्था में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कांवड़ यात्रा में ओड़िसा राज्य के वेदव्यास, कुवारमुंडा, लासे, गोबिरा, बिरमित्रापूर के लोगों का भरपूर सहयोग मिलने पर उनके प्रति अभार जताया। वहीं सिमडेगा जिला के बांसजोर, तरगा, सिंहरजोर, केरिया, जामपानी, ठेठईटांगर, पंडरीपानी, अर्जुनढोढ़ा में भी कैंप लगाकर सहयोग करने वाले लोगों के प्रति अभार व्यक्त किया। इसके…
Read Moreसिमडेगा आनंद भवन में सात दिवसीय सार्वजनिक शिव महापुराण कथा यज्ञ प्रारंभ
सिमडेगा:सिमडेगा आनंद भवन में आयोजित सार्वजनिक शिव महापुराण कथा यज्ञ के प्रथम दिन नारद मोह कथा में श्रवण श्रद्धालुओं ने किया। कथामृत की वर्षा करते हुए आचार्य श्री वासुदेव गौतम जी महाराज ने सत्य पर प्रकाश डाला। बताया कि सत्य क्या है? कहा कि संसार में सत्य है तो केवल एक परमात्मा और दूसरा कोई नहीं। जिस परमात्पा की इच्छानुसार दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों तापों का विनाश होता है, केवल वही सत्य है।प्रथम दिन की कथा के महात्म्य का वर्णन करते हुए आचार्य गौतम जी ने बताया कि किस प्रकार…
Read Moreबोलबा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में सरना समिति की हुई बैठक
बोलबा : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में सरना समिति की हुई बैठक । बैठक में बोलवा प्रखण्ड के पहान,पुजार,ग्राम प्रधान,हकवा,भढारी की बैठक सरना समिति के अध्यक्ष मोतीराम सेनापति की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके किया गया। संरक्षक पहान अघनू हजाम द्वारा संवोधन कर कहा गया कि पहान एक जूट हो और अपने अधिकार को जानने की कोशिश करें । बैठक में पहान का पोशाक, सरना भवन में साईन बोर्ड, प्रत्येक सरना स्थल में साइनबोर्ड लगाना आवश्यक है । इसके साथ प्रत्येक पहान…
Read Moreबोलबा प्रखण्ड मुख्यालय में धूमधाम से निकाली गई घूरती रथ यात्रा
बोलबा:- बोलबा प्रखण्ड मुख्यालय में धूमधाम से निकाली गई घूरती रथयात्रा इस मौके पर बोलबा प्रखण्ड मुख्यालय के बाजार टाँड़ स्थित दुर्गा मन्दिर से भगवान जगरनाथ स्वामी, भाई बलभद्र एवं माता सुभद्रा का वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन के पश्चात आकर्षक ढंग से सजाए गए रथ पर जयकारा लगाते हुए भगवान जगरनाथ स्वामी, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के विग्रहो को बिठाकर मौसी बॉडी से नीज धाम जगरनाथ मन्दिर तक लाया गया इस मौके पर महिला पुरूष एवं बच्चे ढोल नगाड़े, मृदल और झांझ की आवाज में जयकारा लगाते हुए माहौल…
Read Moreझारखंड संविधान जगार जतरा पहुंची सिमडेगा, कहा- जन-जन तक पहुंचाया जाएगा सविधान की जानकारी
सिमडेगा:झारखंड संविधान जगार जतरा शुक्रवार को सिमडेगा पहुंची। जहां परिसदन में उन्होंने प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व टीएससी मेंबर रतन तिर्की, प्रभाकर तिर्की बलराम महतो, एवं अन्य उपस्थित रहे जहां पर जानकारी देते हुए बलराम महतो ने कहा कि देश आजाद हुए 75 साल पूरे हुए जहां पर हमने आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में सभी लोगों ने इसका उत्सव मनाया ।उसी प्रकार देश का संविधान अब 75 साल पूरे होने वाले हैं जिसे पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया…
Read Moreसत्यव्रत ठाकुर को राज्य और देश में बेहतर कार्य के लिए मिला “विशिष्ट सेवा सम्मान”
सिमडेगा : झारखंड की लोकप्रिय सामाजिक संस्था लोक सेवा समिति के 32 वें वर्षगांठ के मौके पर रांची स्थित पुराने विधान सभा परिसर के सभागार में एक विचार गोष्ठी “हमारा देश और हमारी कर्तव्य” विषय पर परिचर्चा कार्यकम का अयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को “झारखंड रत्न” और “विशिष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया.मौके पर सिमडेगा जिले के सांस्कृतिक कर्मी और चक्रीय विकास संस्थान के संयोजक सह छोटानागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक सत्यव्रत ठाकुर को “कला संस्कृति”…
Read Moreचौठ मेला के मौके पर कोचेडेगा भंडारटोली में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भाजपा नेत्री पिंकी प्रसाद ने किया उद्घाटन
सिमडेगा:- सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत कोचेडेगा भंडारटोली में चौठ मेला के अवसर पर देर रात रंगारंग नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा नेत्री पिंकी प्रसाद विशिष्ट अतिथि मजदूर नेता राजेश सिंह पंचायत के मुखिया शिशिर टोप्पो, पंचायत समिति भगवती देवी नीलेश प्रसाद धनंजय केसरी के द्वारा विधिवत रिबन काट कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जगदीश नायक द्वारा भक्ति वंदना प्रस्तुत कर किया गया मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री पिंकी प्रसाद ने कहा यह…
Read Moreसिमडेगा की धरती परिचय की मोहताज नहीं-अर्जुन मुंडा विश्वंभर नायक ने सिमडेगा से दिल्ली की परिचय यात्रा साइकल से की
सिमडेगा:-सिमडेगा से विश्वम्भरनाथ नायक अपनी साइकिल से सिमडेगा से नई दिल्ली तक की यात्रा की और 1421 किलोमीटर की पूरी दूरी 23 दिनों में तय की।आज वह दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास में आए और उनसे मुलाकात की। उन्होंने अपनी इस यात्रा का नाम “परिचय यात्रा” रखा है।सिमडेगा में “मोर मिट्टी” संगठन के सह-संस्थापक नायक सिमडेगा जिले के विभिन्न सामयिक विषयों के लिए इस यात्रा पर निकले हैं।उन्हें मंत्री ने शुभकामनाएं दी और कहा कि सिमडेगा जिला खेल के क्षेत्र में एक मुकाम हासिल कर रही है,…
Read More