घाघरा प्रखंड में पानी की बर्बादी, रोजाना हजारों लीटर पानी की हो रही बर्बादी

घाघरा:– “जल ही जीवन है” का नारा आजकल महज एक वाक्यांश बनकर रह गया है। गर्मी के मौसम में जल की महत्ता सबके लिए स्पष्ट होती है, लेकिन इस वर्ष घाघरा प्रखंड के बाजार टांड में जल संकट गहराता जा रहा है। यहां पेयजल आपूर्ति विभाग की लापरवाही के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने जल संरक्षण के लिए कई योजनाएं बनाई हैं, लेकिन उनके सकारात्मक परिणाम अब तक दिखाई नहीं दे रहे हैं।…

Read More

घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पाकर टोली के कंप्यूटर इंजीनियर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

घाघरा:– घाघरा थाना प्रखंड मुख्यालय स्थित मंगलवार को पाकर टोली रोड स्थित कंप्यूटर इंजीनियर गौतम भगत 24 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी भगत का बड़ा पुत्र है। पिता योगेंद्र भगत ने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहकर इंजीनियरिंग का पढ़ाई करने के बाद कई नौकरी छोड़कर बर्तमान में अपने घर मे ही रह रहा था। मंगलवार को घटना के दिन वह अपने कमरे में दरवाजा बंद कर सो रहा था। मंगलवार को नारी न्याय सदस्य सम्मान को लेकर के कांग्रेस पार्टी के…

Read More

डूमरी में लेवी मांगने वाले नक्सलियों का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

डूमरी:– 02 जनवरी 2025: संध्या 19.30 बजे कांड के वादी राजेश कुमार केशरी द्वारा दिए गए आवेदन पर एक नया मामला दर्ज किया गया है। वादी के मोबाइल नंबर पर पीएलएफआई संगठन के परमेश्वर गोप के नाम से लेवी की मांग की गई थी। जब वादी ने लेवी देने से इनकार किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर ललित कुमार मीणा ने छापामारी दल का गठन किया। अनुसंधान के दौरान, हेमन्त गुप्ता नामक आरोपी को पूछताछ के…

Read More

चैनपुर पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया,वर्षों से है फरार

चैनपुर:– चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष अभियान के तहत फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाने का कार्य किया। यह कार्रवाई चैनपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 23/2021 के तहत की गई, जिसमें अभियुक्त सुबोध तिग्गा, पिता सुशील तिग्गा, रामपुर बरटोली का निवासी है।थाना प्रभारी कुंदन चौधरी के अनुसार, सुबोध तिग्गा कई वर्षों से फरार चल रहा था। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने स्थानीय गांव के लोगों के बीच ढोल नगाड़ा बजाकर इश्तेहार चिपकाने का निर्णय लिया। इस दौरान चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसई अशोक कुमार एवं…

Read More

शहर के धोबी मुहल्ला में 15 वर्षीय छात्रा ऐंजल ने की आत्महत्या

गुमला:– गुमला सदर के धोबी मुहल्ला निवासी पवन कुमार रवि की 15 वर्षीय पुत्री ऐंजल ने रविवार की सुबह 10:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, पिता द्वारा उसके बाल कटवाने और डांटने से नाराज होकर ऐंजल ने यह कदम उठाया। घटना के समय पवन घर पर नहीं थे। जब उन्होंने घर लौटकर देखा, तो बेटी का कमरा बंद था। दरवाजा तोड़ने पर अंदर का दृश्य देखकर वे चौंक गए।स्थानीय लोगों की मदद से ऐंजल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर…

Read More

ससुर के घर आए दामाद की कुंवा में डूबने से हुई मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में कर भेजा गुमला

घाघरा:– घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा महुवाटोली अपने ससुर राजदेव भगत के घर पहुंचे गुमला बैरसा नकटी टोली निवासी महरु उरांव 40 वर्षीय की कुंवा में डूबने से मौत हो गई।वहीं घाघरा थाना में सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महरु उरांव अपने परिवार के साथ मेहमानी ससुर घर नवडीहा महुआ टोली गांव शुक्रवार को आया था। वहीं शनिवार की देर रात शौच करने की बात कह कर घर…

Read More

हिंडाल्को की मनमानी नहीं चलेगी-शिवकुमार भगत

घाघरा:– हिंडाल्को के शोषणात्मक रवैया को देखते हुए ऑल बॉक्साइट माइन्स जनाधिकार संघर्ष समिति गुमला के संरक्षक शिवकुमार भगत (टुनटुन), अध्यक्षइस्लाम अंसारी, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 16 जनवरी से बीमरला माइंस का खनन एवं परिवहन कार्य को बंद करने का घोषणा किया है। इस दौरान शिवकुमार भगत ने कहा पिछले डेढ़ महीने से संगठन के द्वारा हिंडाल्को के शोषणात्मक रवैया के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। मूलभूत सुविधा बहाल करने को लेकर 18 सूत्री मांग हिंडालको को सौंपा गया था। साथ ही यह कहा गया था कि इस 18 सूत्री…

Read More

बड़ाअजियातु गांव में मां ने अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री की हत्या की घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी महिला को हिरासत में लिया

घाघरा:– बड़ाअजियातु गांव घाघरा थाना क्षेत्र शनिवार को पुलिस ने एक दिल दहलाने वाली घटना का खुलासा किया, जहां मां फूलमानी देवी ने अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी का गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार रात की है, जब आरोपी मां ने तेज धार वाली सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी बेटी की जान ले ली।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मां को पुलिस ने हिरासत में ले…

Read More

चैनपुर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

चैनपुर :– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को पुलिस अधीक्षक गुमला, शंभू सिंह के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत चैनपुर के लुथरन मैदान में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट की अगुवाई चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया शोभा देवी, शुशीला दीपक मिंज, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, पंचायत समिति सदस्य अनीता उरांव और थाना प्रभारी कुंदन चौधरी एवं एएसई नंदकिशोर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और गेंद को किक मारकर किया गया। टूर्नामेंट की पहली प्रतियोगिता चैनपुर और बेंदोरा…

Read More

बजरंग दल की साहसिक यात्रा गुमला नगर में बाइक रैली और दुकान बंदी का आह्वान

गुमला:– गुमला नगर में बजरंग दल द्वारा आयोजित साहसिक यात्रा के संदर्भ में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मां दूधेश्वरी धाम से शुरू होकर गुमला के विभिन्न प्रमुख स्थानों से होते हुए हनुमान मंदिर बस डिपो दुंदुरिया में समाप्त हुई। रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और ‘जय श्री राम’, ‘जय श्री कृष्णा’, और ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाते हुए गुमला नगर को गुंजायमान किया।बाइक रैली के दौरान, बजरंग दल ने सभी हिंदुओं से अपील की कि 5 जनवरी को अपनी दुकानों को…

Read More