सिमडेगा:- डीसी अजय कुमार सिंह सोमवार को सपरिवार रामरेखा धाम का भ्रमण किया। मौके पर डीसी ने धाम में स्थित मंदिरों में पूजन किया और जिले के विकास और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूजन के बाद डीसी अजय कुमार सिंह ने रामरेखा धाम का निरीक्षण किया। पहाड़ों की तलहटी में स्थित रामरेखा धाम की प्राकृतिक सुंदरता देख डीसी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने उपस्थित पाकरटांड बीडीओ एवं अन्य अधिकारियों से रामरेखा धाम में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। डीसी ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से…
Read MoreCategory: कला
बोलबा प्रखण्ड मुख्यालय में धूमधाम से निकाली गई घूरती रथ यात्रा
बोलबा:- बोलबा प्रखण्ड मुख्यालय में धूमधाम से निकाली गई घूरती रथयात्रा इस मौके पर बोलबा प्रखण्ड मुख्यालय के बाजार टाँड़ स्थित दुर्गा मन्दिर से भगवान जगरनाथ स्वामी, भाई बलभद्र एवं माता सुभद्रा का वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन के पश्चात आकर्षक ढंग से सजाए गए रथ पर जयकारा लगाते हुए भगवान जगरनाथ स्वामी, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के विग्रहो को बिठाकर मौसी बॉडी से नीज धाम जगरनाथ मन्दिर तक लाया गया इस मौके पर महिला पुरूष एवं बच्चे ढोल नगाड़े, मृदल और झांझ की आवाज में जयकारा लगाते हुए माहौल…
Read Moreकुंदुरमुण्डा गाँव में अच्छी बारिश की कामना को लेकर किया पूजा अर्चना
बोलबा :- बोलबा प्रखड के कुंदुरमुण्डा गाँव में अच्छी बारिश की कामना को लेकर गाँव मे किया गया पूजा अर्चना एवं पीपल पेड़ पर किया गया जलाभिषेक । इस मौके पर बताया गया कि बोलबा प्रखण्ड के कुंदुरमुण्डा गाँव मे पहान नन्दकिशोर उराँव एवं ग्राम सभा अध्यक्ष देवेन्द भगत की अगुवाई में अच्छी बारिश की कामना को लेकर ग्रामीणों ने पूजन अर्चन किया । इसके बाद पीपल पेड़ पर जलाभिषेक किया गया । साथ गांव में अनहोनी भयंकर बीमारी से बचाने, गाँव में सुख शांति बहाल करने की कामना की…
Read Moreबाइबिल के अनमोल वचनों को जीवन मे उतारने की जरूरत: विधायक भूषण बाड़ा
सेमरबेड़ा मण्डली में 70वां वार्षिक बाइबल क्लास सह सम्मेलन का आयोजन, उमड़े मसीही धर्मावलम्बी* सिमडेगा’नॉर्थ वेस्टन जीईएल चर्च किनकेल पेरिस के सेमरबेड़ा मण्डली में 70 वां वार्षिक बाइबल क्लास सह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा व जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि बाइबिल के अनमोल वचनों ने दुनिया के प्रसिद्ध लोगों को प्रभावित किया है। प्रभु में विश्वास करना बाइबल में विश्वास करना है। उन्होंने कहा कि हम प्रभु में विश्वास करते हैं, इसीलिए हमें…
Read Moreनेहरू युवा केंद्र सिमडेगा द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का हुआ आयोजन
सबसे अधिक युवा आबादी भारत की हम सभी को अपने विरासत को बचाने की जरूरत :अंर्जुन मुंडा सिमडेगा:नेहरू युवा केन्द्र सिमडेगा द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा में किया गया।नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा के हॉल में किया गया। कार्यक्रम में पांच प्रतियोगिताओं जैसे चित्रकला, कविता लेखन,भाषण प्रतियोगिता, मोबाईल फोटोग्राफी एवं सांस्कृतिक सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| युवा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन…
Read Moreपति के दीर्घायु होने की कामना को लेकर सुहागिनों ने वटवृक्ष के नीचे किया वट सावित्री पूजन
सिमडेगा : वट सावित्री पर्व के मौके पर पति के दीर्घायु होने की कामना को लेकर सुहागिनों ने वटवृक्ष के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना की। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ मंदिरों और बरगद पेड़ के समीप देखी गई। इस मौके पर महिलाओं के काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। कुछ महिलाओं ने अपने में घरों पूजा-अर्चना की। अहले सुबह स्नान ध्यान के बाद महिलाएं अपना नए-नए वस्त्र धारण व श्रृंगार कर पूजा की थाली लिए वटवृक्ष के समीप पहुंची। जहां विधिवत पूजन के बाद सत्यवान और सावित्री की कथा सुनी। साथ…
Read Moreजगदीश बड़ाइक और उनके टीम ने दिल्ली में मर्दानी झूमर गीत पर मचाया धूम
अमृत महोत्सव के अवसर पर दिल्ली में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध नागपुरी लोकगायक जगदीश बड़ाईक ने पारंपरिक मर्दानी झूमर गीत पेश कर दिल्ली समेत देशवासियों को झारखंडी गीत पर झूमने को मजबूर कर दिया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के कई अन्य राज्यों के प्रसिद्ध कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में झारखंड से जगदीश बड़ाईक ने 22 सदस्य कलाकारों के समूह के साथ कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम के दौरान झारखंड की प्रस्तुति पर कलाप्रेमियों ने भरपूर प्यार लुटाया।…
Read Moreवन अधिकार कानून 2006 पर विकास केंद्र में फिया फाउंडेशन द्वारा दी गई प्रशिक्षण
सिमडेगा: वन अधिकार कानून 2006 के तहत विकास केंद्र सिमडेगा में वन अधिकार समिति के सदस्यों को वन अधिकार कानून 2006 को लेकर प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण में मुख्य रूप से बानो एवं पाकरटांड प्रखंड के समिति सदस्य उपस्थित रहे इस दौरान वन अधिकार अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वन निवासी जनजातीय समुदाय एवं अन्य पारंपरिक वन वासियों को वन संसाधन संबंधित उनके अधिकारों को मान्यता प्रदान करने एवं समुदाय की विभिन्न जरूरतों के लिए यह कानून है जिसमें आजीविका निवास एवं अन्य सामाजिक…
Read Moreठेठईटांगर के प्रखंड मैदान में 26 एवं 27 नवंबर को आयुष मेला का होगा आयोजन
ठेठईटांगर: ठेठईटांगर प्रखंड मैदान में आगामी 26 एवं 27 नवंबर को आयुष विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय आयुष मेला का आयोजन किया जाएगा और आयुष मेला में मुख्य अतिथि कोलेबिरा विधायक विक्सल नमन कौनगाडी होगे। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया की इस मेले में पारंपरिक चिकित्सा पद्धति जिसमें आयुर्वेद ,होम्योपैथी, यूनानी चिकित्सा पर विशेष जोर दिया गया है।बहुत सारे विकसित देशों में हमारी पुरानी तकनीक का ज्ञान आयुर्वेद की ओर लोग आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त आयुष मेला में हमारे आसपास के क्षेत्रों में मिलने वाले…
Read Moreखेलो झारखंड कार्यक्रम से गांव के बच्चों में छिपी प्रतिभा उभर कर राज्य तक पहुंचेगी: जोसिमा खाखा
प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभा हुए पुरस्कृत पाकरटांड़ के केशलपुर स्कूल में खेलो झारखंड के तहत चल रहे दो दिनी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया गया। समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक भूषण बाड़ा की धर्मपत्नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आप सभी विजेता प्रतिभागी जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी सफलता अर्जित करें। हमारी शुभकामनाएं एवं…
Read More