सिमडेगा:जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को विधायक भूषण बाड़ा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके ओर कांग्रेसियों ने स्व राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि राजीव गांधी देश के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार रहते थे। आज हम इनके कार्यकाल को नहीं भूल सकते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज्य के सपनों को साकार करने के लिए राजीव गांधी…
Read MoreCategory: राजनीति
ईश्वर पर विश्वास रखने वाला व्यक्ति सदैव जीवन में बढ़ता है आगे:एनोस एक्का
ठेठईटांगर:- प्रखंड के कहुपानी बृंगाटोली चर्च में रविवार को आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एनोस एक्का एवं झापा युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का शामिल हुए। जहां पर महिलाओं ने स्वागत गीत गाते हुए उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले गए जिसके बाद माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा कि हमें ईश्वर को हमेशा याद करने की आवश्यकता है क्योंकि ईश्वर ने हमें इस संसार में लोगों की सेवा और दीन दुखियों की मदद करने के लिए भेजा है। जो व्यक्ति ईश्वर पर विश्वास रखता…
Read Moreबोलबा प्रखण्ड के समसेरा मिशन के पास विधायक ने सामुदायिक शौचालय का किया शिलान्यास
बोलबा :- बोलबा प्रखंड के शमशेरा मिशन के पास विधायक नमन विक्सल कोगाड़ी ने किया सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया ।इस मौके पर बताया गया कि बोलबा प्रखंड के शमशेरा मिशन के पास विधायक नमन विक्सल कोगाड़ी ने सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया उन्होंने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इसके बाद शमशेरा में विधायक मद से दो कमरे का विद्यालय भवन निर्माण, तालाब मरम्मती एवं जनहित के अन्य कार्य किए जाएंगे । उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रखंड के विकास के लिए कई कार्य…
Read Moreकोलेबिरा में कांग्रेस द्वारा पुर्वी एवं पश्चिमी मंडल संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कोलेबिरा: कोलेबिरा प्रखंड में पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग तथा मंडल अध्यक्ष राकेश कोनगाडी तथा जोसेफ सोरेंग की संयुक्त अध्यक्षता में यह कार्यक्रम का आयोजन किया। मौके पर कोलेबिरा विधायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे उन्होंने कहा अब पुरे देश में भाजपा और उनके सहयोगी पार्टियों की राजनीति नहीं चलने वाली है ।जाति धर्म हिंदू मुस्लिम सरना इसाई करके राजनीति करके ये जनता को धोखा दिया है देश की जनता अब जान चुकी…
Read Moreकांग्रेस जिला सचिव सहित कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का थाना दामन
सिमडेगा: शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यों से प्रभावित होकर कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। झारखंड पार्टी के नेता सुनील सूरीन, कांग्रेस नेता तथा पूर्व प्रमुख रैमन बा,कंग्रेस जिला सचिव सह वर्तमान प्रमुख बांसजोर श तारामाणी सोरेंग,पूर्व जिला परिषद सह वर्तमान मुखिया तारगा पंचायत बांसजोर सुश्री रोशनी कुल्लू,कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योति डांग और वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य बाबूलाल बड़ाईक ने राजधानी रांची में केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय के हाथों से माला पहन कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के परिवार सदस्य बने। इस मौके पर झामुमो जिला…
Read Moreकोलेबिरा प्रखंड में पेंशनर समाज प्रखंड इकाई का किया गया पुनर्गठन
कोलेबिरा:पेंशनर समाज के प्रखंड इकाई का गठन 20 मई 2023 दिन शनिवार को सिमडेगा जिला पेंशनर समाज सिमडेगा के जिला सचिव श्रीराम कैलाश राम एवं दो पर्यवेक्षक कालीचरण प्रसाद, देवेंद्र प्रसाद तिवारी तथा जिला कोषाध्यक्ष एतवा मांझी की उपस्थिति में पेंशनर समाज प्रखंड इकाई की पुनर्गठन किया गया। इस संदर्भ में सर्व-समिति से पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें अध्यक्ष मोतीलाल प्रसाद कश्यप, उपाध्यक्ष फ्लोरेंसिया कुजुर, नकुल प्रसाद, कैरोलिना टोप्पो, सचिव घासीराम नाग, संयुक्त सचिव शत्रुघ्न सिंह, इलिसबा समद, कोषाध्यक्ष सोहन साहू, संरक्षक श्री गुलाब साहू, मुनेश्वर शर्मा, देवनारायण प्रसाद,…
Read Moreझामुमो जिला अध्यक्ष द्वारा बोलबा प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा, अधिकारियों से किया मुलाकात
बोलबा: शुक्रवार को झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना, के नेतृत्व मे झामुमो जिला समिति सिमडेगा के द्वारा बोलबा प्रखंड का दौरा किया गया l विगत दिनों बोलबा प्रखंड के विभिन्न हिसों से विभिन्न समस्याओ को लेकर शिकायतें जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना के पास आ रहीं थी l इन सभी समस्याओ से रु -ब -रु होने तथा इनका यथा संभव समाधान करने के लिए झामुमो जिला समिति की ओर से बोलबा प्रखंड का तूफानी दौरा किया गया l इस क्रम मे जिला समिति द्वारा प्रमुख बोलबा सुनीता केरकेकेट्टा, बीडीओ, सीओ, सीआई…
Read Moreबानो में दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली अनुमति अर्जुन मुंडा करेंगे झंडी दिखाकर रवाना
21 को हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा* सिमडेगा:केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रयास से बानो क्षेत्र सहित सिमडेगा जिला वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई बानो रेलवे स्टेशन में 21835/12836 हटिया बेंगलुरू एक्सप्रेस एवं 13424/13426 मालदा सूरत एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुमति रेल मंत्रालय से मिली है।गौरतलब है कि काफी दिनों से क्षेत्र की जनता इन दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रही थी, क्षेत्र की जनता की मांग पर पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री ने रेल मंत्री से मिलकर इन ट्रेनों के ठहराव की…
Read Moreजोराम के रायबहार में नवनिर्मित चर्च का किया गया उद्घाटन
ठेठईटांगर: ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम रायबहार गांव में बेथेल जीईएल चर्च का उद्घाटन विधिवत तरीके से किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जीईएल चर्च मॉडरेटर रांची के जोहान डांग एवं विशिष्ट अतिथि खुंटीटोली पास्टोरेट बिशप मूरेल बिलुंग एवं कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोगाड़ी उपस्थित हुए। सर्वप्रथम नवनिर्मित चर्च का विधिवत रिबन काटकर उद्घाटन किया गया जिसके बाद विशेष चर्च प्रार्थना एवं प्रभु भोज दिया गया जिसकी अगुवाई मॉडरेटर जोहन डांग,विशप मुरेल बिलुंग पादरी विभव केरकेट्टा एवं स्थानीय मंडली के ग्रुप के द्वारा संपन्न किया गया। विधायक नमन बिक्सल…
Read Moreझारखंड पार्टी की ओर से कचहरी समीप जनसमस्याओं को लेकर संकेतिक दिया धरना
सिमडेगा में व्याप्त समस्याओं को लेकर झारखंड पार्टी करेगी जन आंदोलन:एनोस एक्का सिमडेगा: सिमडेगा कचहरी के समीप झारखंड पार्टी की ओर से सिमडेगा जिले में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का, केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक भगत, झापा युवा जिला अध्यक्ष सन्देश एक्का, केंद्रीय समिति सदस्य बिरसा मांझी सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए…
Read More