24 वां उपायुक्त के रूप अजय कुमार सिंह ने संभाला सिमडेगा का पदभार

सिमडेगा:- जिले के नए उपायुक्त के रूप में  अजय कुमार सिंह ने जिले के 24 वां उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किये।  नव पदास्थापित उपायुक्त  अजय कुमार सिंह ने कहां की सिमडेगा जिले के विकास कार्यो में तेजी लाते हुए उन्हें धरातल पर उतारा जायेगा साथ ही उन्होंने कहा कि जो राज्य सरकार की प्राथमिकता है वह हमारी प्राथमिकता होगी। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करना भी हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह जिले की बेहतरी एवं आम…

Read More

मणिपुर की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है: विधायक भूषण बाड़ा

विधायक ने मणिपुर घटना के लिए भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मणिपुर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही घटना के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। विधायक ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से बात करने को तैयार नहीं हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने पूर्वोत्तर राज्य में समाज के सभी वर्गों का…

Read More

पूर्व मंत्री एनोस एक्का घोड़ी टोली जीईएल चर्च लतापानी  चर्च पहुंचे, सुनी लोगों की समस्या

ठेठईटांगर:- प्रखंड के जीईएल चर्च लतापानी  में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का पहुंचे जहां पर उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। साथ ही कई समस्याओं अवगत कराया। लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा बहुत लंबे अंतराल के बीच आप सभी के बीच आया हूं और आपकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास लगातार की जा रही है।साथ ही उन्होंने कहा वर्तमान में जो भी विधायक हैं उनके द्वारा किसी भी तरह का विकास का कार्य नहीं किया जा रहा है बल्कि नुकसान ही…

Read More

ठेठईटांगर चौक में कोलेबिरा विधायक ने लोगों की समस्याओं को लेकर की बैठक

 लोगों की समस्या दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता ठेठईटांगर:जनता की समस्याओं का ठेठईटांगर मुख्य चौक में रविवार को क्षेत्र के विधायक विक्सल नमन कोनगाड़ी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुखर रहने वाले क्षेत्र के विधायक विक्सल कोनगाड़ी का ग्रामीणों आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि ठेठईटांगर खास में पिछले कई माह से ग्रामीण ट्रांसफार्मर में आई तकनीकि खराबी की समस्या से दो-चार ग्रामीणों की समस्या का निवारण किया और 100केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 200केवीए…

Read More

अमित तिर्की बने युथ कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष

केरसई:केरसई को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष जेफरेंन केरकेट्टा ने की तथा अमित तिर्की को सर्वसम्मति से युथ कांग्रेस का प्रखण्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। युथ प्रखण्ड अध्यक्ष बनाये जाने पर अमित ने जिला एवं प्रखण्ड कमिटी के प्रति आभार प्रकट किया है साथ ही युथ कांग्रेस को नई दिशा की ओर बढ़ाते हुए अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करने की बात कही। बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष देवनिश खलखो, केरसई जिप सदस्य श्रीमति प्रेमा बाड़ा,मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, विधायक प्रतिनिधि शशि प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद,मुखिया…

Read More

कोलेबिरा विधायक  ने जलडेगा के शारुबहार जामटोली देवनदी में पुल का किया शिलान्यास 

जलडेगा: शुक्रवार को कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने विशेष प्रमंडल से बन रहे 3 स्पेन के पुल का शिलान्यास किया विधायक ने कहा हमारी सरकार छोटे बड़े सभी विकास के कार्य के लिए प्रतिबद्ध है मै प्राथमिकता के आधार पर सभी विकास कार्यों को किया कराने का काम कर रहा हूं मेरे विधानसभा क्षेत्र में कई बड़े बड़े पुल तथा सड़कों का अनुशंसा किया हूं जल्दी ही वह काम आरंभ किया जाएगा तथा अन्य छोटे बड़े विकास कार्य मेरे विधायक मद से भी कर रहा हूं।वहां के ग्रामीणों ने …

Read More

किसानों को युरिया  सब्सिडी दर पर मिले, कालाबाजारी पर रोक लगे – श्रद्धानंद बेसरा

सिमडेगा : भाजपा नेता  श्रद्धानंद बेसरा ने कृषि पदाधिकारी से मुलाकात किया  एवं कहा कि किसानों को युरिया खाद्य सब्सिडी मुल्य पर मिले एवं युरिया की कालाबाजारी पर रोक लगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी  के द्वारा किसानों को सब्सिडी मुल्य पर दिए जा रहे हैं कि नहीं युरिया खाद्य की कालाबाजारी पर रोक लगे और सब्सिडी मुल्य पर ही किसानों को दिया जाये।कृषि पदाधिकारी ने कहा कि युरिया खाद्य किसानों को सब्सिडी मुल्य ₹266 प्रति बैग दिया जा रहा है। जबकि डीएपी खाद ₹ 1350 प्रति बैग है। किसानों को…

Read More

कोलेबिरा विधायक ने लाह बीज का किया वितरण

कोलेबिरा: प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत कोलेबिरा विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में लाह बीज सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया। दिनांक 19 जुलाई को कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने सरकार द्वारा बीज उपलब्ध कराकर कोलेबिरा तथा जलडेगा में लाह बीज वितरण किया। ज्ञात हो कोलेबिरा विधायक ने अपने विधानसभा सत्र में लाह खेती के लिए मांग किया था इसी निमित्त सरकार ने लाह बीज उपलब्ध कराया।  विधायक ने कहा हमारा विधानसभा क्षेत्र में लाह खेती की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में जंगल या रैती जमीन पर कुसुम, बेर, पलाश, आदी…

Read More

गरजा गिरजा टोली गांव में पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने ग्रामीणों से की बैठक

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की लापरवाही से आज तक नहीं हो सका है विकास सिमडेगा: सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत गरजा पंचायत के गिरजा टोली गांव में बुधवार को पूर्व मंत्री एनोस एक्का ग्रामीणों का सुख-दुख सुनने के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक की इस दौरान ग्रामीणों ने सर्वप्रथम उनका भव्य तरीके से स्वागत किया मौके पर जिला अध्यक्ष मतीयस बागे,युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का मुख्य रूप से मौजूद रहे। ग्रामीणों के स्वागत के पश्चात ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है मुख्यालय से महज कुछ…

Read More

भारतीय जनता पार्टी ने की टिफिन बैठक, कई मुद्दों पर किया चर्चा

सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम महा जनसंपर्क अभियान के निमित्त सिमडेगा केलाघाघ में टिफिन बैठक किया गया,टिफिन बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं के साथ भोजन और संवाद किया गया। टिफ़िन बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा की यह बैठक कई मायनों में अलग है। इसमें कार्यकर्ता अपने घर से टिफिन लाते हैं और सामूहिक रूप से नेता – कार्यकर्ता बैठकर भोज्य ग्रहण करते हैं। सामाजिक सद्भावना का यह एक अप्रतिम उदाहरण भी है।मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने विचारों को रखा और संगठन किस तरह से मजबूत हो इस…

Read More