नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों के द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

सिमडेगा:-नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा के स्वयंसेवकों द्वारा जिला के सभी प्रखंडों के विभिन्न स्थानों में सघन मतदाता जागरुकता एवं पंजीयन अभियान अंतर्गत मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया।अभियान के तीसरे दिन मतदान करने वाले आयु वर्ग के ग्रामीणों को निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान करने के लिए विभिन्न स्थानों पर अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान अंतर्गत प्रखण्ड बानो में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चंद्रकांता कुमारी के नेतृत्व में युवा मंडल सदस्यों द्वारा उन्नीकेल, सिमहातु, कोनसौदे, पबुड़ा और बिरता में पोस्टर द्वारा और शपथ दिलवाकर लोगों को मतदान करने के लिए…

Read More

इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम को लेकर डीसी एवं एसपी की अध्यक्षता में हुई बैठक

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान रिजर्व ई.वी.एम. मशीन को सुरक्षित रखने हेतु  इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम बनाने से सम्बंधित  विडियो काॅन्फेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी संग बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में उपायुक् ने कहा कि प्रखंड  जहां कलस्टर का चयन किया गया है , उसे इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम के रूप में उपयोग किया जाएगा तथा जिन प्रखंडों में कलस्टर नहीं बनाया गया वहां पर रिजर्व ई.वी.एम. मशीन को सुरक्षित…

Read More

क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों की समस्‍याओं को दूर करने पर करें ज्‍यादा फोकस: विधायक भूषण बाड़ा

लोकसभा चुनाव को लेकर विधायक भूषण बाड़ा ने कांग्रेस कमेटी के साथ की बैठक, मौके पर दिए कई निर्देश सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा ने गुरुवार को अपने आवास में जिला कांग्रेस कमेटी, प्रखंड कमेटी, विधायक प्रतिनिधि एवं मंडल अध्‍यक्षों के साथ बैठक की। मौके पर विधायक ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल से लोकसभा चुनाव एवं संगठन मजबूती को लेकर प्राप्‍त दिशा निर्देशों की जानकारी दी। साथ ही केसी विणुगोपाल द्वारा प्राप्‍त दिशा निर्देशों के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि वर्ष 2024 का यह वर्ष…

Read More

कोलेबिरा के राहुल कुमार साहू का नेशनल पावर लिफ्टिंग के लिए हुआ चयन

सुमन्त कुमार कोलेबिरा :सिमडेगा जिले के एक छोटे से गांव कोलेबिरा के रहने वाले राहुल कुमार साहू का नेशनल पावर लिफ्टिंग में चयन हुआ है, जिसे लेकर पूरे कोलेबिरा प्रखंड के साथ-साथ सिमडेगा जिला के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। राहुल कुमार साहू से मिली जानकारी के अनुसार वे वर्ष 2016 में सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए दिल्ली गए थे। उन्होंने वहां पढ़ाई के साथ-साथ द्रोणाचार्य अकैडमी जिम में दाखिला लिया। इसके बाद द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित अपने गुरु भूपेन्द्र धवन के नेतृत्व में…

Read More

अलग-अलग जगह में सड़क दुर्घटना में पांच लोग हुए घायलबानो :प्रखण्ड मे अलग-अलग दुर्घटना में पांच घायल हो गये।पहली घटना  सोदे पुल के समीप टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गये ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टेंपो बांकी पहान टोली से सौदे जा रहा था  इसी क्रम में सोदे पुल के समीप टेम्पु अनियंत्रित होकर पलट गयी।इस दुर्घटना  में पहानटोली निवासी रितेश डांग 20 वर्ष,जस्टीन डांग 35 वर्ष ,पाड़ों निवासी सुरेश सिंह 48 वर्ष,छोटे महतो 34 वर्ष घायल हो गये.जस्टिन डांग का बायां पैर व बायां हाथ टूट गया है। घायलों के बारे जानकारी होने पर स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया बेहतर इलाज हेतु सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस ने टेंपो को जब्त कर लिया ।इधर महाबुवाग थाना क्षेत्र के जितुटोली के समीप  स्कूटी से गिरकर एक महिला घायल हो गयी ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार महाबुआंग की ओर से अपने घर भिंजपुर  की ओर जा रहे थे इसी क्रम में जीतू टोली के समीप  स्कूटी में पीछे बैठी सुकर्मनि देवी गिर गयी।वाहन चालक ने बताया कि सड़क में बनाए गए ठोकर नही देख पाने के कारण स्कूटी सम्भल नही पाए। घटना में  महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।बानो घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया इधर घटना की जानकारी होने पर रौतिया  समाज के प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह और जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सादर स्थल भिजवाया।

Read More

नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा के द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता पंजीयन अभियान

सिमडेगा:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा के स्वयंसेवकों द्वारा जिला के सभी प्रखंडों के विभिन्न स्थानों में सघन मतदाता जागरुकता एवं पंजीयन अभियान अंतर्गत मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के प्रथम दिन आज मतदान करने वाले आयु वर्ग के ग्रामीणों को निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान करने की शपथ दिलाई गयी। अभियान अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को मतदान के महत्व को समझने और अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों को भी मतदान कर जिले में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग की अपील की।

Read More

भारत सूफी संतो की भूमि: मौलाना नूर आलम

ख्वाजा गरीब नवाज कांफ्रेंस सह दस्‍तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन  सिमडेगा:बनारस के मौलाना नूर आलम ने कहा कि भारत सूफी संतो की भूमि है। और ख्वाजा गरीब नवाज अल्लाह के वली है। जो भी लोग उनके दर पर जाकर मुरादें मांगते है वे अल्लाह के फजल की बुनियाद पर उनकी मुरादें पूरी करते है। मौलाना नूर आलम 20 फरवरी की रात इस्लामपुर स्थित हारुण रशीद चौक पर आयोजित जश्न ख्वाजा गरीब नवाज कांफ्रेंस सह दस्‍तारबंदी कार्यक्रम में उपस्थित इस्लाम धर्मावलंबियो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज से चौदह…

Read More

सिमडेगा प्रखंड के सभी वार्ड पार्षदों की विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई बैठक

मानदेय तथा विभिन्न समस्याओं को लेकर डीसी को सौपा ज्ञापन सिमडेगा: सिमडेगा अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में बुधवार को सिमडेगा प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत के वार्ड पार्षदों की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित सदस्यों ने चर्चा करते हुए कहा कि सभी पंचायत में सभी सरकारी कार्यों में वार्ड पार्षद लोगों का सहभागिता हो जिससे की योजना में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए लेकिन पंचायत के मुखिया के द्वारा मेट के द्वारा कार्य कराया जाता है और वार्ड सदस्यों का किसी प्रकार का महत्व नहीं दिया जाता है।…

Read More

ईडी के द्वारा हेमन्त सोरेन पर कार्यवाही के खिलाफ झामुमो ने निकाला न्याय मार्च 

बोलबा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर ईडी द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ में  झामुमो सिमडेगा द्वारा बोलबा प्रखंड के दो पंचायत पीड़ियापोंछ और मासाड़ा में न्याय मार्च का आयोजन किया गया। न्याय पदयात्रा में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । न्याय पदयात्रा को ग्रामीणों द्वारा बहुत बढ़िया समर्थन मिला। इस न्याय पदयात्रा में जिलाध्यक्ष  अनिल कंडुलना द्वारा ग्रामीणों को भाजपा और ईडी के कुकृतियों के बारे में तथा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जनहित में किए गये कार्यों के बारे में विस्तार से…

Read More

विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा पदाधिकारी से की मुलाकात

सिमडेगा:झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ सिमडेगा के अध्यक्ष अलेकसियुस कुजूर एवं सचिव  प्रभात कल्लू के नेतृत्व में नव चयनित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सिमडेगा, जिला शिक्षा अधीक्षक सिमडेगा एवं अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी सिमडेगा से शिष्टाचार मुलाकात किया। प्रतिनिधि मंडल के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को समिति की सूची सौंपी गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों को कहा गया कि विभाग और संघ के बीच अन्योन्याश्रय संबंध होना चाहिए जिससे शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की समस्या के साथ-साथ छात्र हित में…

Read More