झारखंड राज्य राजस्व निरीक्षक संघ की हड़ताल रहेगी जारी

सिमडेगा:- झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ रांची के निर्णय के आलोक में 7 नवंबर को और संवैधानिक रूप से हुए समझौते को निरस्त करते हुए एवं नए कार्यकारिणी कमेटी की देखरेख में समझौता करते हुए सम्मानजनक समझौते नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया राजस्व निरीक्षक संघ सिमडेगा जिला शाखा उस निर्णय का समर्थन करते हुए हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है समाहरणालय सिमडेगा के परिसर में लंबे समय से अनिश्चितकालीन धरना जारी है ।मौके पर मुख्य रुप से रजनीश कुमार, विल्सन केरकेट्टा, प्रफुल्ल एक्का नीरज कुमार,दानिएल एक्का, सिद्धेश्वर पासवान बाबूलाल सिंह मिथिलेश गुप्ता एवं अन्य उपस्थित रहे।