सिमडेगा:झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व सिमडेगा विधानसभा के पूर्व विधायक विमला प्रधान के पति सह गोंड आदिवासी महासभा झारखंड प्रदेश के मुख्य संरक्षक एवं सेवानिवृत्त जेल सुपरीटेंडेंट दिलीप कुमार प्रधान
के निधन पर जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक जताया है।शोक जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की स्व. प्रधान के निधन से गोंड समाज ने अपना एक मार्गदर्शक और गार्जियन खो दिया है स्व.प्रधान नौकरी से सेवानिवृत्त के बाद हमेशा समाज हित के लिए आगे रहते थे एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे, उनके निधन पर समाज को एक बड़ी क्षति हुई ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें उनकी पत्नी एवं परिजनों को संबल दे, एवं श्री चरणों में स्थान दें।साथ ही सिमडेगा जिला भाजपा के जिलाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि सभी पदाधिकारी सभी मोर्चा सभी मंडल अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने दिलीप कुमार प्रधान के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

गौरतलब हो स्व.दिलीप कुमार प्रधान अच्छे प्रशासनिक अधिकारी के साथ साथ एक सच्चे समाज सेवक थे।उनका लगाव समाज के प्रति इतना था कि सरकारी नौकरी करते हुए गोंड छात्र संघ का गठन 1974 में ही ककर लिए थे।उन्होने समाज को शिक्षित ,और योग्य बनाने के लिए गाँव गाँव घुमकर पढा़ई पर जोर देने के लिए कहते थे।वे राँची शाखा बुध्दिजीवी मंच के अध्यक्ष भी थे।गोंड महासभा महासचिव और बाद में 2012 से 2019 तक झारखंड प्रदेश गोंड आदिवासी महासभा के अध्यक्ष रहे।उनके ही जोर से झारखंड प्रदेश गोंड आदिवासी महासभा और गोंड महिला संघ का निबंंधन हुआ है।वे कानून के अच्छे जानकार भी थे।जब वे केन्द्रीय कारा अधीक्षक थे तो बडे़ से बडे़ पदाथिकारियों को लोहा मनवा देते थे।वर्तमान में वे झारखंड प्रदेश गोंड आदिवासी महासभा के मुख्य संरक्षक थे।उनका अंतिम संस्कार आज पालामाड़ा नदी में आज सुबह 9 बजे किया जाएगा।

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा अपनी धर्मपत्नी जोसिमा खाखा के साथ पूर्व विधायक विमला प्रधान के आवास पहुंच परिजनों को बढ़ाया ढांढस
सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा अपनी धर्मपत्नी सह जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा के साथ रांची करम टोली स्थित पूर्व विधायक विमला प्रधान के आवास पहुंचे। साथ ही पूर्व विधायक के पति दिलीप प्रधान जी के शव को कफ़न ओढ़ाते हुए गहरी शोक संवेदना ब्यक्त की। साथ ही दिवंगत के मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना की। वहीं पूर्व विधायक विमला प्रधान सहित दिवंगत के परिजनों का ढांढस बढ़ाते हुए इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा जताया।