अज्ञात लोगों के द्वारा घर को खट खट्टाने से  रेंट में रहने वाले लोगों के साथ साथ मालकिन हुई परेशान

कोलेबिरा: थाना क्षेत्र के अंतर्गत लचरागढ़ में अज्ञात लोगों के द्वारा भाड़े के घर पर रहने वाले लोगों के साथ साथ मकान मालिक हुए परेशान। प्राप्त जानकारी के अनुसार लचरागढ़ पंडरूटोली निवासी यशोदा देवी पति सत्यनारायण साहू ने बताया की उनके आवास में बीती मध्य रात्री लगभग 11 से 12 बजे के लगभग अज्ञात लोगों के द्वारा घर में आकर घर का दरवाजा करीब दस मिनट तक खटखटाया गया। जैसे ही दरवाजा खट खटाया जा रहा था तब पड़ोस में रहने वाले लोग और रेंटर डर से सहम गए। तब वहां रह रहे लोग तत्काल मकान मालकिन यशोदा देवी को फोन कर बताया कि कुछ लोग घर के बाहर खड़े होकर दरवाजा खटखटा रहे हैं। बता दे कि अगल बगल युवती और महिलाएं भी रहती हैं, जहां लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। जब तक लोग घर से बाहर निकलते तब तक दरवाजा खटखटाने वाले अज्ञात लोग भाग चुके थे। घटना की जानकारी सुबह यशोदा देवी के द्वारा लचरागढ़ पुलिस पिकेट के पुलिस जवान को सूचना दी गई। सूचना उपरान्त पुलिस पिकेट के पुलिस जवान मामले की जांच करने घटना स्थल पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुट गई खबर लिखे जाने तक कोलेबिरा थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

Related posts

Leave a Comment