रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बुजुर्ग लोगों के बीच कंबल का किया वितरण

सिमडेगा:भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी ईकाई, सिमडेगा द्वारारविवार को बुजुर्ग  माता-पिताओं के बीच कम्बल का वितरण किया गया। मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष -सह- उपायुक्त अजय कुमार सिंह जोकबाहर बकरी टोली गांव पहुंचकर बुजुर्गों के बीच कम्बल का वितरण किया। मौके उपायुक्त ने बुजुर्गों की समस्याओं को सुना और उन्हे ठंड से बचने की सलाह दी। बात दे कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ईकाई सिमडेगा एवं समाजसेवक भरत के सौजन्य से कम्बल का वितरण किया गया। मौके पर  सोसाइटी के उपाध्यक्ष एसडीओ महेंद्र छोटन उराॅंव, समाजसेवी भारत एवं  सचिव  मोहन सिंह, चेयरमैन  मोतीलाल अग्रवाल,  नरेश अग्रवाल, गणपति बडाईक  प्रेम प्रकाश गिरी, बसंत प्रसाद एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment