बनजोगा में ग्राम संगठन बैठक आयोजित कर लीड्स संस्था ने महिलाओं को दी जीवन स्तर में बदलाव लाने की जानकारी

जलडेगा:-मंगलवार को लमडेगा पंचायत के बनजोगा में ग्राम संगठन बैठक आयोजित कर लीड्स संस्था ने महिलाओं को अपने जीवन स्तर में बदलाव करने से संबंधित जानकारी दी। संस्था के कार्यकर्ता जोसेफ लुगुन ने महिलाओं को समूह के 10 सूत्रों की जानकारी देते हुए नियमित बैठक, बचत, रजिस्टर लेखन, ऋण लेकर आजीविका बढ़ाने, समय पर ऋण वापसी करने के साथ साथ, मनरेगा, राशन कार्ड, ई श्रम कार्ड, पेंशन आदि योजनाओं विस्तृत रूप से जानकारी दिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम संगठन के कार्य एवं दायित्व, स्कूल और आंगनबाड़ी में महिला समूहों की भूमिका, ग्राम सभा बैठक में महिलाओं की उपस्थिति पर भी चर्चा की। साथ ही आजीविका वृद्धि के लिए बकरी, मुर्गी, सुकर पालन करने और सब्जी खेती को बढ़ावा देने की बात कही।

Related posts

Leave a Comment