जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुनम कच्छप ने धान क्रय केन्द्र एवं दाल-भात केन्द्र का निरीक्षण किया

सिमडेगा:- जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुनम कच्छप ने पाकरटांड़ प्रखण्ड अन्तर्गत धान क्रय केन्द्र एवं दाल-भात केन्द्र का निरीक्षण किया। लैम्पस में भरे धान के बोरियों की संख्या को देखते हुये उपस्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पाकरटांड़ को अलग गोदाम में धान संग्रहण की व्यवस्था बहाल की दिशा में निर्देश दियें साथ हीं केन्द्र से निरंतर धान का उठाव कराने की बात कही। जिले के किसानों से ससमय धान प्राप्त कर उत्पादित धान की मूलधन राशि समय पर मिले, एवं लैम्पस से ससमय धान का उठाव सुनिश्चित किया जा सके इस ओर आपूर्ति विभाग के द्वारा त्वरितगति से कार्य किया जा रहा है। जिले में अबतक लगभग 50 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दाल-भात केन्द्र का निरीक्षण किया, समय पर राशन की उपलब्धता सहित साफ-सफाई एवं केन्द्र संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। केन्द्र के भवन का अवलोकन किया, मरम्मति योग्य पाये जाने पर बीडीओ को 15वें वित्त की राशि से दाल-भात केन्द्र की भवन का जिर्णोद्धार कराने का निर्देश दिया। इसके अलावे अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दियें।