फिया फाउंडेशन द्वारा पंचायती राज अधिनियम एवं पेशा कानून को लेकर दिया केशलपुर में प्रशिक्षण

पाकरटांड:प्रखंड के केशलपुर पंचायत में बुधवार को फिया फाउंडेशन द्वारा पंचायती राज अधिनियम एवं पेशा कानून पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया।मौके पर मुख्य रूप से  मुखिया ज्योति प्रकाश कुल्लू, उप मुखिया- प्रकाश राय कोटवार एवं पंचायत समिति- मनोरमा एवं प्रखंड समन्वयक मंतोष कुमार उपस्थित रहे जिनके द्वारा प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के द्वारान प्रखंड समन्वयक- मंतोष कुमार के द्वारा ग्राम सभा के बारे में  बताया गया कि भारत के 73वें संविधान संशोधन 24 अप्रैल 1993 को लागू  किया गया। इस संशोधन ने त्रि स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने…

Read More

जितुटोली स्कूल की छात्रा गर्मी के कारण हुई बेहोश

बानो: भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके कारण जनजीवन प्रभावित है और खासकर स्कूली बच्चों पर इसका प्रभाव पड़ रहा है जिससे कि बच्चों के अंदर कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है ।प्रखण्ड के जनता उच्च विद्यालय जितुटोली की वर्ग 9वीं की छात्रा जोशी बारला अपने क्लास में बेहोश होकर गिर पड़ी उसने गर्मी सहन नही कर सकी, जोशी को तुरंत इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो ले जाया गया।जहां पर इलाज के बाद स्थिति सुधार में है।मालूम हो कि विद्यालय प्रातः सात बजे आरंभ होती है।जोशी…

Read More

शिक्षक संघ ने कोलेबिरा विधायक को विद्यालय का समय परिवर्तन को लेकर सौंपा ज्ञापन

सिमडेगा:भीषण गर्मी को देखते हुए आज कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगारी के आवास जाकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने मिलकर स्कूल समय अवधि में सहानुभूति पूर्वक विचार कर परिवर्तन करने की मांग रखी। उन्होंने विधायक को बताया कि अत्यधिक गर्मी होने के कारण बच्चे बेहोश हो रहे हैं और उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है जिला अध्यक्ष ने विधायक से मांग कि है कि पूर्व की वर्षों की भांति विद्यालय की समय अवधि 6:30 से 11:30 किया जाए ताकि सुखद मौसम…

Read More

झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जन संगठन के बैनर तले हुई बोलबा के गट्टीगाढ़ा गांव में बैठक

बोलबा :प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्राम गटीगढ़ा में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जनसंगठन के बैनर तले वनपालन समिति की बैठक सिलबेस्तर केरकेट्टा की अध्यक्षता में किया गया।इस बैठक में मुख्य रूप झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जनसंगठन एवं ग्राम सभा मंच के जिला मीडिया प्रभारी खुशीराम कुमार को आमंत्रित किया गया।मौके पर खुशीराम कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि वनाधिकार कानून 2006 एक केंद्रीय कानून है जो जम्मू और कश्मीर को छोड़कर सम्पूर्ण भारत देश में लागू है,लेकिन दुर्भाग्य अपने ही देश और राज्य में अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना…

Read More

कोंनबेगी गांव में शुरू हुआ गरमा धान खेती, धान रोपनी में जुटे किसान

ठेठईटांगर:ठेठाईटांगर प्रखंड अंतर्गत बाघचट्टा पंचायत के कोंनबेगी गांव के किसान इन दिनों गरमा धान लगाने में व्यस्त हैं लगभग 50 हेक्टर से अधिक जमीन में कई किसान गरमा धान की खेती कर रहे हैं जो सिंचाई के लिए कोनबेगी डैम से पानी का उपयोग करते है।खेती करने वाले किसानों में मुख्य रूप से मनोज प्रसाद,बिपिन कुमार,सुधीर टेटे,सुरेश टेटे,फ्रांसिस लकड़ा, अंटोनी डुंगडुंग, टेल्सफोर एक्का, नेस्टोर एक्का,बिनोद लकड़ा,राजेंद्र टेटे,थडियुद्स एक्का,तेजकुमार टेटे, कांता कुमारी,जगदेव बड़ाइक,खेदन बड़ाइक, पीटर टेटे, अभय प्रसाद इत्यादि किसानों ने गर्मा धान की खेती किए है।कई और किसान भी गर्मा…

Read More

नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

सिमडेगा:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सप्ताह के चौथे दिन सामाजिक सेवा दिवस के अवसर पर प्रखंड कोलेबिरा के चटकटोली और प्रखंड पाकरटांड में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी ने युवा शपथ ली। कोलेबिरा में स्वच्छता कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सौरव बड़ाईक के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल चटकटोली के सदस्यगण और अन्य युवाओं ने बढ चढकर भाग लिया। वहीं पाकरटांड में कार्यक्रम निरंजन साहु के नेतृत्व में किया गया। वहां पाकरटांड प्रखंड के युवा मंडल सदस्यों ने भाग…

Read More

बानो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय रबी फसल कार्यशाला का हुआ आयोजन

बानो :प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखण्ड स्तरीय रबी फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया था ।किसानों को सम्बोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने कहा रबी फसल की खेती कर किसान भाई अच्छी आमदनी कर सकते हैं ग्रामीण मुर्गी पालन, बकरी पालन कर अपने आय को बढ़ोतरी कर सकते है।बानो प्रखण्ड मुर्गी पालन व बकरी पालन के लिये उपयुक्त जगह हैं।खेती किसानी के लिये सरकार कई योजनाएं चला रखी है इसका लाभ ले सकते हैं।कृषक मिल कर समिति बना कर सामुहिक खेती कर सकते हैं।…

Read More

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर परिषद के समीप किया गया वृक्षारोपण

सिमडेगा:- सिमडेगा नगर परिषद की ओर से शुक्रवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत कार्यालय के समीप खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू ,उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू वार्ड पार्षद निशा देवी शिला टोप्पो सिटी मैनेजर आकाश डेविड सिंह प्रफुल्ल बोदरा प्रशिक्षु कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन एवं एवं नगर परिषद के सभी कर्मी उपस्थित रहे। मौके पर नगर अध्यक्ष पुष्पा कुल्लु कहा कि शहर को साफ सुथरा और हरियाली बनाने को लेकर यह कार्यक्रम की शुरुआत की है । इस कार्यक्रम…

Read More

कोलेबिरा के दो पंचायत में चयनित लैम्पस की धान अधिप्राप्ति केंद्र की शुरूआत

कोलेबिरा :प्रखंड अंतर्गत चयनित धान अधिप्राप्ति केंद्र की शुरुआत किया गया जिसमें प्रखंड के शाहपुर पंचायत और नवाटोली पंचायत में हुआ।मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग ने लैंपस केंद्र में फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी किसानों के उगाए गए धान को अच्छी मूल्य पर खरीदारी के लिए धान अधिप्राप्ति की शुरुआत की है। जहां पर उनके लक्ष्य आधारित मूल्य मिल रहे हैं और इससे किसान अधिक से अधिक मुनाफा ले सके उन्हें आसपास के सभी किसानों को लैंप्स धान…

Read More

तामड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में पंचायत के उप मुखिया द्वारा बच्चों के बीच किया स्वेटर वितरण

सिमडेगा:- सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा पंचायत की आंगनवाड़ी केंद्र में बुधवार को पंचायत के उप मुखिया अशोक गुप्ता की मौजूदगी में समाज कल्याण विभाग की ओर से बच्चों को दी जाने वाली स्वेटर का वितरण किया। इस दौरान कुल 25 छोटे-छोटे बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया। इस दौरान वार्ड पार्षद राहुल मिश्रा, आंगनबाड़ी सेविका प्रियंका देवी सहायिका दीपा देवी उपस्थित रहे।उप मुखिया ने कहा कि सरकार की ओर से यह अच्छी पहल है जहां पर छोटे-छोटे बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर उपलब्ध कराई जा रही…

Read More