ठेठईटांगर: प्रखंड अंतर्गत केरया पंचायत के डांगडोली में रात्रि करीब 2:00 बजे एक जंगली हाथी के द्वारा सरिता डांग नामक वार्ड मेंबर का घर को हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया एवं घर पर रखा सारा अनाज खा लिया।घटना की सूचना जैसे ही पंचायत समिति सदस्य मनोहर सुरीन के द्वारा ठेठईटांगर प्रमुख विपिन पंकज मिंज को दिया गया, प्रमुख ने तुरंत वहां पहुंच कर तत्काल मुखिया को सूचना देते हुए सब साथ मिलकर पीड़ित के घर पहुंचे एवं उनको तत्काल सहयोग के रूप में 25 किलो चावल उपलब्ध कराया एवं सरकार…
Read MoreCategory: प्रशासन
सिमडेगा विधायक के दिए बयान पर भाजपा ने जताई आपत्ति,साधा निशाना सिमडेगा विधायक का बयान ओछी मानसिकता का परिचायक- लक्ष्मण बड़ाईक
सिमडेगा- सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के कल के उस बयान की “भारतीय जनता पार्टी देश के विभाजन में जुटी है एवं भाजपा कार्यकर्ता जनता व सरकारी कर्मचारियों से पैसे वसूल कर घर घर तिरंगा लगाने का ढोंग कर रहे हैं” इस बयान का भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है।भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि सिमडेगा विधायक का यह बयान उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है भाजपा के कार्यकर्ता इतने सक्षम हैं कि अपने देश के लिए तिरंगा लगा सकते हैं, ढाई साल के कार्यकाल में विधायक…
Read Moreभाजपा सिमडेगा द्वारा महापुरुषों की प्रतिमा स्थल की सफाई कर माल्यार्पण किया गया
सिमडेगा- आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त शुक्रवार को जिला मुख्यालय के महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर संदेश दिया उसके उपरांत भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा जिसमे प्रभात फेरी मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा…
Read Moreकामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृतक मजदूर के परिवार वाले को किया मदद
*गुमला:-गुमला कामगर कांग्रेस अध्यक्ष ने मृतक मजदूर के परिवार को किया मदद। मजदूर अमित साहू की तबीयत अचानक खराब हुई, उसे आनन-फानन में गुमला सदर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।एडमिट के तुरंत बाद उसकी मृत्यु हो गई, मृतक मजदूर रहने वाला बंगाल का था। गुमला तिर्रा गांव में उनका शादी ललिता कुमारी से हुई थी, अमित साहू गुमला में मजदूरी का काम करता था, और किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण किया करता था। कल लगभग 1:00 बजे मृत्यु होने के बाद इनका पार्थिव शरीर गुमला सदर हॉस्पिटल के…
Read Moreजिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा दो भाइयों के बीच उत्पन्न विवाद को किया सुलाह
सिमडेगा:झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार , रॉची के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्तिअपरेश कुमार सिंह न्यायाधीश , झारखण्ड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में दिनांक 01 जुलाई 2022 से आगामी 13 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत हेतू विशेष अभियान व्यवहार न्यायालय सिमडेगा में चलाया जा रहा है । इस अभियान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मध्यस्थ प्रभात कुमार श्रीवास्तव के द्वारा सिमडेगा जिला के दो सहोदर भाईयों के बीच सुलह के आधार पर 09 फौजदारी वादों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया । विदित हो की इन…
Read Moreपूरे देश में नफरत फैला रही है भाजपा: विधायक भूषण बाड़ा भारी बारिश के बावजूद कांग्रेसी नेताओं ने केरसई, बोलबा व ठेठईटांगर में निकाला गौरव यात्रा
सिमडेगा: कांग्रेस का गौरव यात्रा गुरुवार को केरसई के टैंसेर से शुरु हुई। जो पैदल यात्रा करते हुए बोलबा बाजार टांड़ फिर ठेठईटांगर तक पहुंची। भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं उत्साह चरम पर था। लगातार हो रही बारिश भी कांग्रेसियों के उत्साह को कम नहीं कर सका। मौके पर सिमडेगा के युवा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा घर-घर एकजुटता का संदेश पहुंचाएगी। हर वर्ग इसमें शामिल होगा। लोगों से संपर्क करने के साथ उनकी समस्या भी सुनी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार…
Read Moreपेंशनर समाज सिमडेगा के सदस्यों के बीच स्टेट बैंक की ओर से दी गई छतरी
सिमडेगा:- झारखंड राज्य पेंशनर समाज सिमडेगा जिला इकाई कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित करते हुए सभी पेंशनरों के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से छतरी वितरण किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शाखा के मुख्य प्रबंधक सुभाष होरो उपस्थित रहे। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हमेशा अपने ग्राहक और समाज के लोगों को अपने सेवाओं से लाभ देता हुआ आया है और पिछली बार स्टेट बैंक की ओर से पेंशनरों के बीच बारिश के मौसम में उपहार स्वरूप छतरी…
Read Moreउपायुक्त सिमडेगा की अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न
उपायुक्त सिमडेगा की अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा की अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। टाना भगत समुदाय को सरकार के द्वारा मिलने वाले योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई। निःशुल्क लगान रसीद निर्गत, उत्तराधिकारी दाखिल-खारिज, गृह विहीनों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत स्वीकृत आवास के साथ 1 अतिरिक्त कमरा निर्माण, झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में नामांकन, टाना भगत परिवारों को 25 वर्ष एवं उसके ऊपर उम्र के टाना…
Read Moreकेशलपुर पोस्ट ऑफिस द्वारा स्कूल में हर घर तिरंगा के तहत बच्चों के बीच किया जागरूक
पाकरटांड:केशलपुर पोस्ट ऑफिस के द्वारा बुधवार को केसलपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत में विद्यालय के बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी देकर के बच्चों के राष्ट्रभक्ति से प्रेरित करते हुए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरण किया गया । मौके पर पोस्टमास्टर मुरारी प्रसाद द्वारा स्कूली बच्चों ने भी जागरूकता फैलाते हुए कहा देश अपनी आजादी के 75 वी वर्षगांठ मना रहा है ऐसे में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी के घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरें इसी उद्देश्य…
Read Moreभाजपा ठेठईटांगर द्वारा तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का किया आयोजन
ठेठईटांगर:ठेठईटांगर सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बड़ाईक के नेतृत्व में बुधवार को तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।तिरंगा रैली ठेठईटांगर चौक बाजार कॉलोनी बोलवा रोड़ जोराम कुम्हार टोली तक निकाला गया। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि देश आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 75 मी वर्षगांठ मना रहा है जिसे यादगार बनाने के लिए मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित जिला परिषद सदस्य कृष्णा बडा़ईक ,पूर्व ठेठईटांगर मुखिया बंधु मांझी ,भाजपा के वरिष्ठ नेता बसंत प्रधान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित बड़ाईक ,सुरजन प्रधान, तुलसी…
Read More