युवा संघ,पीडियापोछ के फादर अभिषेक, एवं महिला संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए कोलेबिरा विधायक

बोलबा: मंगलवार को कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी मचकट्टा युवा संघ,पीडियापोछ के फादर अभिषेक, एवं महिला संघ के कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कलिसिया समुदाय के भाई बहनों को सम्बोधित करते हुए विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि आज हम सभी के ऊपर प्रभु ईसू का कृपा है कि आज एक स्थान पर एकत्रित हो कर बैठे हैं। प्रभु ईसा मसीह ने अपने बचन में कहा है कि आपस मिलजुल कर रहो,एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना रखो, किसी भी मनुष्य के प्रति द्वेष की…

Read More

सहयोग विलेज पहुंच विधायक ने बच्चों को दिया पापा का प्यार, बिस्कुट, केक, मिठाई भी खिलाई

सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा ने रविवार को सहयोग विलेज अनाथालय पहुंचे। बच्चों संग हसी मजाक किया। स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर बिस्कुट, केक, टॉफी वगैरह बांटे। साथ ही सभी बच्चों की परेशानी सुनी और खूब सारा प्यार देने का प्रयास किया। विधायक ने कहा कि वे सभी बच्चों के पिता हैं। सिर्फ आज नहीं, आप सभी बच्चे कभी भी उनके पास बेटा बेटी का हक जता कर कोई भी चीज मांग सकते हैं। बच्चों ने हॉकी स्टिक, फुटबॉल और खेलने के लिए खेल मैदान की मांग रखी। विधायक…

Read More

पति के दीर्घायु होने की कामना को लेकर सुहागिनों ने वटवृक्ष के नीचे किया वट सावित्री पूजन

सिमडेगा : वट सावित्री पर्व के मौके पर पति के दीर्घायु होने की कामना को लेकर सुहागिनों ने वटवृक्ष के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना की। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ मंदिरों और बरगद पेड़ के समीप देखी गई। इस मौके पर महिलाओं के काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। कुछ महिलाओं ने अपने में घरों पूजा-अर्चना की। अहले सुबह स्नान ध्यान के बाद महिलाएं अपना नए-नए वस्त्र धारण व श्रृंगार कर पूजा की थाली लिए वटवृक्ष के समीप पहुंची। जहां विधिवत पूजन के बाद सत्यवान और सावित्री की कथा सुनी। साथ…

Read More

कोलेबिरा के अंबापानी मंडली 40 वा स्थापना संस्कार समारोह का हुआ आयोजन

परमेश्वर की विनती करने से समस्याओं का होता है निदान एनोस एक्का कोलेबिरा- प्रखंड के अंबाटोली मंडली का 40 वा स्थापना संस्कार दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एनोस एक्का का एवं उसके पुत्र झापा युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का शामिल हुए। आगंतुक अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया इस दौरान पादरी रेव्ह वटुवेल लुगुन के द्वारा धार्मिक आराधना किया गया जिसका सहयोगी प्रचारक सुरेश कुदु के द्वारा की गई। मौके पर उपस्थित…

Read More

जीईएल चर्च बोंगराम पास्टोरेट महिला संघ की 21 वा शिक्षा सम्मेलन हुई संपन्न

समाज को संगठित करने में महिलाओं की प्रमुख भूमिका:एनोस एक्का सिमडेगा-कोलेबिरा प्रखंड के जीईएल चर्च बोंगराम पास्टोरेट महिला संघ की 21 वा शिक्षा सम्मेलन करमघाट मंडली में हुई संपन्न । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड सरकार में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का  उपस्थित रहे। महिला संघ के द्वारा पूर्व मंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया जिसके बाद मुख्य आराधना पादरी जय प्रकाश जॉन गुड़िया फादर वटवेल लुगुन प्रचारक अमृत टेटे सुरेश टूडू नमन लुगुन के द्वारा किया गया। मौके पर पादरी द्वारा मसीह समाज…

Read More

कुरडेग के बड़की गांव में तीन दिवसीय रामकथा हवन पूजन के साथ संपन्न

अपने पूर्वाजो की संस्कृति की  विधर्मियो से करना है रक्षा:कौशल राज सिंह देव कुरडेग: कुरडेग प्रखंड के बडकी ग्राम में तीन दिवसीय श्री राम कथा का समापन हवन पूजन, भंडारा एवं धर्म सभा के साथ संपन्न हो गया. पिछले तीन दिनों से श्रीराम कथाकार बहनों के द्वारा अति मनभावन तरीके से सुन्दर सुन्दर भजनो एवं चौपाइयो से ग्राम वासियों को श्रीराम कथा का श्रवण कराया गया और ग्रामवासियो को भक्ति से सरोबार कर दिया, ग्राम के बच्चों द्वारा श्रीराम कथा पर सुन्दर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई. आज पूर्णाहुति एवं…

Read More

कोलेबिरा के टूटीकेल में आदिवासी सांस्कृतिक नाच कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिमडेगा: कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत टुट्टीकेल पंचायत आदिवासी संस्कृति नाच गान प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया जिसमें करीब 20 टीमों ने हिस्सा लिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेग  एवं 22 पड़हा के अध्यक्ष विश्राम बागे उपस्थित हुए । कोलेबिरा विधायक ने  कहा आदिवासियों की असली पहचान अपने भाषा संस्कृति एवं परंपरा है इसे बचाने एवं संरक्षित रखने की आवश्यकता है इसी को ध्यान में रखते हुए मैंने विभाग से आदिवासी संस्कृति कला केंद्र…

Read More

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने मरीजों को बांटे फल एवं मिठाई

सिमडेगा:- बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सिमडेगा सदर अस्पताल में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉक्टर नवल कुमार के द्वारा इलाज रत मरीजों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण किया ।इस दौरान उन्होंने महिला एवं पुरुष वार्ड जाकर मरीजों को बारी-बारी से फल एवं मिठाई देते हुए उनकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना किया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि गरीब एवं दीन दुखियों की सेवा करने में मुझे काफी खुशी मिलती है ।और इस प्रकार के सभी लोगों को अपने जीवन में सेवा करनी चाहिए ।भगवान…

Read More

बुध पूर्णिमा के मौके पर सिमडेगा थाना मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का हुआ आयोजन

सिमडेगा: बुध पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को सिमडेगा थाना मंदिर प्रांगण में पुरोहित सोमनाथ मिश्रा की अगुवाई में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया धार्मिक अनुष्ठान में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया इस मौके पर भगवान श्री सत्यनारायण का कथा के साथ विधिवत पूजन की गई जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। सोमनाथ मिश्रा ने बताया कि पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार महात्मा बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना गया है। इस दिन लोग व्रत-उपवास करते हैं। बौद्ध धर्म के लोग इस दिन को उत्‍सव के…

Read More

धूमधाम के साथ मनाया गया विश्व मजदूर दिवस बोले राजेश कुमार सिंह

मजदूरों को एकता में रहना जरुरी तभी अधिकार और हक की लङाई होगा आसान सिमडेगा:विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर झारखण्ड प्रदेश मजदूर यूनियन के तत्वाधान में मजदूरों ने शहीद अल्बर्ट एक्का स्टेडियम महावीर चौक होते हुए झूलन सिंह चौक से नगर भवन तक विशाल जुलुस निकाली गई। तत्पश्चात मजदूर नेता ने बिरसा मुंङा के मूर्ति पर माल्यार्पण कर नगर भवन सिमडेगा में मजदूरों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों को एकता में रहना जरुरी है जिससे उनके अधिकार और…

Read More