ठेठईटांगर:प्रखंड अंतर्गत कोरोमिया करीबेड़ा मैदान में झारखण्ड कुडुख हॉकी प्रतियोगता बालक एव बालिका का फाइनल मुकाबला हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी उपस्थित हुए। फाइनल मुकाबला में बालक वर्ग से बादुलपानी 4-2 बालिका वर्ग महतोटोली 3-1 जीत हासिल किया। विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल प्रतियोगिता से टीमवर्क और लीडरशिप की भावना बढ़ती है। नीरस जीवन में ऊर्जा का संचार होता है। तनाव का स्तर कम होता है और लेखन-पढ़ाई बेहतर होती है।हमें हॉकी खेल को बढ़ावा देने की…
Read MoreDay: December 31, 2023
कल से सिमडेगा में घर-घर बांटा जाएगा अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु आमंत्रण
सिमडेगा: अयोध्या में होने वाले 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कल से सिमडेगा जिले के 94 पंचायत के प्रत्येक सनातनी घरों में 15 दिनों तक अलग-अलग टोली एवं अलग-अलग समूह में जाकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आए हुए पूजित अक्षत पत्रिका सन्देश एवं राम मंदिर की तस्वीर लोगों को देकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण किया जाएगा। जानकारी देते हुए विहिप जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने बताया है कि भगवान राम जन जन के हैं और 500 सालों के…
Read Moreकोलेबिरा विधायक ने जिले वासियों को दी नव वर्ष की दी शुभकामनाएं
सिमडेगा: कोलेबिरा विधानसभा के विधायक नमन विक्सल कोगाड़ी ने नव वर्ष 2024 को लेकर सिमडेगा जिले वासियों को शुभकामनाएं दी है ।उन्होंने कहा नया साल ही एक ऐसा त्योहार है जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, जैन, ईसाई आदि सब एक साथ मिलकर इसे मनाते है। यह हमारे जीवन लिए एक नई चेतना का विकास करता है। जो हमारे पूरे साल को कायम रखने में एक निर्णायक साबित होता है। नए साल के पहले दिन हम अपने पिछले साल की सभी अच्छी-बुरी बातों को याद करते हैं और उन्हीं भूलने की कोशिश करते…
Read Moreसिमडेगा के सलडेगा में कई महिलाओं ने थामा आजसू का दामन
सिमडेगा: सिमडेगा शहरी क्षेत्र के सलडेगा में रविवार को आजसू पार्टी जिला सचिव विकास बड़ाईक के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने आजसू पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला सचिव ने आजसू पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और कहा कि पार्टी में मातृ शक्ति का आना पार्टी के लिए शुभ संकेत है।आजसू पार्टी की लोकप्रियता क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ रही है। क्षेत्र में आजसू पार्टी एक मजबूत विकल्प बन कर उभर रही है।केंद्रीय सचिव निर्मला डुगंडुगं ने कहा की आज…
Read Moreकोलेबिरा में अलविदा 2023 स्वागत 2024 पर दो दिवसीय नागपुरिया कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गलतियों को भुल कर आने वाले नववर्ष पर एक नये संकल्प लेकर आगे बढ़े:-एनोस एक्का कोलेबिरा: अलविदा 2023 स्वागत 2024 के मौके पर कोलेबिरा के सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति द्वारा कोलेबिरा दो दिवसीय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एनोस एक्का उपस्थित हुए। जहां पर समिति के संरक्षक सह जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, प्रमुख दूतामी हेमरोम, बीडीओ बिरेंदर किंडो सीओ अनूप कच्छप ,मुखिया द्वारा रिबन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की ।स्वागत भाषण में समिति के अध्यक्ष बदरुद्दीन अहमद ने दी।…
Read Moreसमाजसेवी भारत प्रसाद के प्रयास पर एकल नारियों के बीच साड़ी का किया गया वितरण
सिमडेगा: साल के अंतिम दिन के मौके पर रविवार को समाजसेवी भारत प्रसाद के द्वारा बाजार समिति में कार्यक्रम आयोजित करते हुए एकल नारी संगठन के 230 महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेविड ए ढोढ़राय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मुंबई के नासिक से आए हुए सुनील शिवाजी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन तेजबल शुभम के द्वारा किया गया। मौके पर एकल नारी संगठन की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक…
Read Moreमणिपुर की घटना में बोलने वाले झामुमो कांग्रेस के लोग झारखंड की बेटी पर दुष्कर्म में साधी चुप्पी:एनोस एक्का
सिमडेगा- खूंटी जिला के सौदे क्षेत्र की 14 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 24 दिसम्बर को सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। नाबालिग अपने दोस्तों के साथ चर्च गई थी। प्रार्थना के बाद वह हॉस्टल लौट रही थी।इस दौरान उसके साथ घटना घटी जिसमें दो भाई समेत तीन लोगों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था जिसमें से दो तपकरा निवासी गुड्डू खान का पुत्र मिराज खान, शाहबाज खान और एक गोलू खान शामिल था । इस मामले में पीड़ित…
Read Moreठेठईटांगर पंचायत में आयोजित पांच दिवसीय मशरूम पालन का हुआ समापन कोलेबिरा विधायक रहे मौजूद
ठेठईटांगर :प्रखंड के पंचायत भवन में उद्यान विभाग द्वारा आदिवासी कृषक महिला कल्याण परिषद के तत्वधान में उद्यानिकी प्रशिक्षण एव मशरूम का वितरण किया गया कार्यक्रम में विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी सभी प्रशिक्षण करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि मशरूम उत्पादन पिछले कुछ वर्षों में किसानों का तेजी से बढ़ा है। मशरूम की खेती बेहतर आमदनी का जरिया बन गया है। बस कुछ बातों का ध्यान रखना होता है बाजार में मशरूम का अच्छा दाम मिल जाता है। अलग-अलग राज्यों में किसान मशरूम की…
Read Moreभाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम
सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा के सभी मंडलो एवं बूथों में प्रधानमंत्री के मन की बात का 108 वां संस्करण सुना गया।मन कि बात सुनते हुए केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा की प्रधानमंत्री जी हर महीने की आखिरी रविवार को मन की बात के जरिए आम लोगों से संवाद करते हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने झारखंड के गढ़वा जिले के मंगलो गांव में बच्चों को कुडुख भाषा में शिक्षा दी जा रही है ।इसके बारे में बताया इस स्कूल का नाम कार्तिक नाम आदिवासी कुडूख…
Read Moreवर्ष 2024 में जिले में बहेगी विकास की गंगा, सड़कों का भी बिछेगा जाल: विधायक भूषण बाड़ा
सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि वर्ष 2024 का सूर्य नई आशा एवं उम्मीद के साथ उदय होगा। यह वर्ष विकास भरा वर्ष होगा। इस वर्ष क्षेत्र में जर्जर पड़े सभी कालीकरण पथों को दुरुस्त किया जाएगा। गांव गांव सड़कों का जाल बिछेगा। बीरु से रामरेखाधाम तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर इसे चालू कराया जाएगा। कई नदियों पर उच्च स्तरीय पुल का भी निर्माण होगा। बिजली विहिन गांवों में भी बिजली पहुंचाने का प्रयास होगा। गलत बिजली बिल सुधार के लिए कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024…
Read More