घाघरा:– घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा महुवाटोली अपने ससुर राजदेव भगत के घर पहुंचे गुमला बैरसा नकटी टोली निवासी महरु उरांव 40 वर्षीय की कुंवा में डूबने से मौत हो गई।वहीं घाघरा थाना में सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महरु उरांव अपने परिवार के साथ मेहमानी ससुर घर नवडीहा महुआ टोली गांव शुक्रवार को आया था। वहीं शनिवार की देर रात शौच करने की बात कह कर घर…
Read MoreTag: #jharkhandpolice
बड़ाअजियातु गांव में मां ने अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री की हत्या की घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी महिला को हिरासत में लिया
घाघरा:– बड़ाअजियातु गांव घाघरा थाना क्षेत्र शनिवार को पुलिस ने एक दिल दहलाने वाली घटना का खुलासा किया, जहां मां फूलमानी देवी ने अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी का गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार रात की है, जब आरोपी मां ने तेज धार वाली सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी बेटी की जान ले ली।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मां को पुलिस ने हिरासत में ले…
Read Moreचैनपुर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
चैनपुर :– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को पुलिस अधीक्षक गुमला, शंभू सिंह के निर्देश पर सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत चैनपुर के लुथरन मैदान में एक फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट की अगुवाई चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया शोभा देवी, शुशीला दीपक मिंज, उप प्रमुख प्रमोद खलखो, पंचायत समिति सदस्य अनीता उरांव और थाना प्रभारी कुंदन चौधरी एवं एएसई नंदकिशोर कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर और गेंद को किक मारकर किया गया। टूर्नामेंट की पहली प्रतियोगिता चैनपुर और बेंदोरा…
Read Moreरायडीह थाना क्षेत्र में नाबालिक छात्रा से गैंगरेप, तीनआरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल
गुमला:– गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र में एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ तीन बालिग युवकों द्वारा अगवा कर सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। तीनो आरोपियों के नाम 19 वर्षीय अनुप बेक व उसका बड़ा भाई 20 वर्षीय अनिल बेक तथा 22 वर्षीय रोबिन लकडा शामिल है।तीनो को पुलिस ने एक बाजार से साथ मे गिरफ्तार कर सोमवार को देर शाम जेल भेज दी।तीनो ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। घटना के बावत बताया जाता है कि नाबालिग छात्रा 28…
Read Moreचैनपुर में सघन वाहन जांच अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर उठाए गए ठोस कदम
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक शंभू सिंह के निर्देश पर चैनपुर थान प्रभारी कुंदन चौधरी द्वारा एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नए साल के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और अपराध नियंत्रण को सुनिश्चित करना था। इस जांच अभियान में विशेष ध्यान बिना हेलमेट पहने और वाहन के कागजात की जांच पर दिया गया। चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क पर सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा सके।अभियान के दौरान, ड्रिंक एंड ड्राइव…
Read Moreचैनपुर में सड़क हादसा बोलेरो की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले भी एक सड़क दुर्घटना हुई थी, और आज सरखी मोड़ के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान आतीज प्रीतम किंडो, पिता अजय किंडो, निवासी गांव केड़ेग के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीतम पैदल चल रहा था, तभी तेज रफ्तार में आई एक अज्ञात बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में प्रीतम गंभीर…
Read Moreअंधविश्वास में बुजुर्ग को मारपीट कर जलती चिता में फेंका, हुई दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
गुमला:– गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोराम्बी गांव में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां जलती चिता में बुजुर्ग व्यक्ति को ज़िंदा झोक दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि कल गांव की वृद्ध महिला मंगरी उरांव की कुआ में नहाने के दौरान फिसलकर डूबने से मौत हो गयी थी। महिला का शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन गांव ले आये। जहा शाम में मृत महिला का अन्तिम संस्कार के लिये ले गये। जहा मृतक…
Read More8 वर्षीय लड़की को बंदूक की छर्रे से चोट, पुलिस कर रही जांच
चैनपुर:– कुरूमगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सकरा पहाड़ टोली में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 8 वर्षीय अनुष्का, पिता स्व. विशु उरांव, को उसके घर में भरे हुए बंधुआ बंदूक के फायर से गंभीर चोटें आई हैं। घटना के समय लगभग सुबह 11:00 बजे हुई, जब अनुष्का को बंदूक के छर्रे से पेट में चोट लगी।परिजनों ने इस गंभीर घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी और घायल बच्ची को तत्काल गुमला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे…
Read Moreकिसान के खेत से धान ढोया, नशे में आकर लाठी से पीट-पीटकर हत्या
चैनपुर:– चैनपुर थाना क्षेत्र के केड़ेग गांव में एक व्यक्ति की लाठी डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सुशील खलखो है, जो कि पिता का नाम अथनश खलखो है। घटना की जानकारी के अनुसार, सुशील और अरुण लकड़ा ने मिलकर कुछ समय पहले एक किसान के खेत से धान ढोया था। इसके बाद दोनों ने शराब का सेवन किया।शराब पीने के दौरान अरुण और सुशील के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई। इसी दौरान, गुस्से में आकर अरुण ने बांस के डंडे से सुशील पर…
Read Moreचैनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा 60 वर्षीय महिला की मौत, परिजन का रो रो कर बुरा हाल
चैनपुर:– चैनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम तिगावल मोड़ के निकट एक दुखद सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला फुलमनी टोप्पो, पति स्व फिरोज टोप्पो, की ऑटो से टकराने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। फुलमनी टोप्पो तिगावल डाडटोली की निवासी थीं।जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब फुलमनी चैनपुर बाजार से अपने घर डाडटोली लौट रही थीं। इसी दौरान ऑटो JH07G6455 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो का चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी…
Read More