थाना प्रभारी की अगुवाई में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

चैनपुर: देश के लौह पुरुष, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज यहाँ राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस मौके पर, स्थानीय पुलिस ने थाना प्रभारी कृष्ण कुमार की अगवाई में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का सफल आयोजन किया, जिसमें थाना क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रीय एकता का शानदार परिचय दिया।दौड़ की शुरुआत थाना परिसर से हुई और यह शहर के महत्वपूर्ण मार्गों से होकर गुज़री। धावकों ने प्रखंड मुख्यालय के बैंक रोड, बस स्टैंड,…

Read More

जारी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा 17 वर्षीय युवक की मौत, चार घायल

जारी: जारी थाना क्षेत्र के सीसी करम टोली पंचायत अंतर्गत रोशनपुर में आज दोपहर 1:30 बजे दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक घटना में बीतरी गांव निवासी 17 वर्षीय राहिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के समय राहिल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार अनीश लकड़ा (17 वर्ष), शिवचरण लोहार (27 वर्ष), जूलियस केरकेट्टा (40 वर्ष) और रवि केरकेट्टा (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलों की स्पीड काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दोनों…

Read More

चैनपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन,स्कूली बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई

चैनपुर:– गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को चौक चौराहा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व चैनपुर थाना प्रभारी कुन्दन चौधरी ने किया, जिसमें स्कूली बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।अभियान के दौरान, सड़क पर चल रहे मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। विशेष ध्यान दिया गया कि दो पहिया वाहन सवार बिना हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के न हों। जो भी नियम का उल्लंघन करते पाए गए, उन्हें फूल…

Read More

धरधरी जलप्रपात में युवक की मौत पुलिस ने बरामद किया शव

बिशुनपुर:– बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका गांव में मंगलवार की देर शाम एक दुखद घटना घटी, जब 23 वर्षीय युवक बबलू खेरवार का शव धरधरी जलप्रपात से बरामद किया गया। मृतक की नानी, अजलइत देवी ने बताया कि बबलू नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला था और उसके लौटने का कोई पता नहीं चला। परिवार और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।अचानक, गांव के चरवाहों ने सूचना दी कि धरधरी जलप्रपात में एक शव है। इस पर बिशुनपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने पुलिस…

Read More

घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पाकर टोली के कंप्यूटर इंजीनियर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

घाघरा:– घाघरा थाना प्रखंड मुख्यालय स्थित मंगलवार को पाकर टोली रोड स्थित कंप्यूटर इंजीनियर गौतम भगत 24 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी भगत का बड़ा पुत्र है। पिता योगेंद्र भगत ने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहकर इंजीनियरिंग का पढ़ाई करने के बाद कई नौकरी छोड़कर बर्तमान में अपने घर मे ही रह रहा था। मंगलवार को घटना के दिन वह अपने कमरे में दरवाजा बंद कर सो रहा था। मंगलवार को नारी न्याय सदस्य सम्मान को लेकर के कांग्रेस पार्टी के…

Read More

डूमरी में लेवी मांगने वाले नक्सलियों का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

डूमरी:– 02 जनवरी 2025: संध्या 19.30 बजे कांड के वादी राजेश कुमार केशरी द्वारा दिए गए आवेदन पर एक नया मामला दर्ज किया गया है। वादी के मोबाइल नंबर पर पीएलएफआई संगठन के परमेश्वर गोप के नाम से लेवी की मांग की गई थी। जब वादी ने लेवी देने से इनकार किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर ललित कुमार मीणा ने छापामारी दल का गठन किया। अनुसंधान के दौरान, हेमन्त गुप्ता नामक आरोपी को पूछताछ के…

Read More

चैनपुर पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया,वर्षों से है फरार

चैनपुर:– चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष अभियान के तहत फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाने का कार्य किया। यह कार्रवाई चैनपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 23/2021 के तहत की गई, जिसमें अभियुक्त सुबोध तिग्गा, पिता सुशील तिग्गा, रामपुर बरटोली का निवासी है।थाना प्रभारी कुंदन चौधरी के अनुसार, सुबोध तिग्गा कई वर्षों से फरार चल रहा था। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने स्थानीय गांव के लोगों के बीच ढोल नगाड़ा बजाकर इश्तेहार चिपकाने का निर्णय लिया। इस दौरान चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसई अशोक कुमार एवं…

Read More

शहर के धोबी मुहल्ला में 15 वर्षीय छात्रा ऐंजल ने की आत्महत्या

गुमला:– गुमला सदर के धोबी मुहल्ला निवासी पवन कुमार रवि की 15 वर्षीय पुत्री ऐंजल ने रविवार की सुबह 10:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, पिता द्वारा उसके बाल कटवाने और डांटने से नाराज होकर ऐंजल ने यह कदम उठाया। घटना के समय पवन घर पर नहीं थे। जब उन्होंने घर लौटकर देखा, तो बेटी का कमरा बंद था। दरवाजा तोड़ने पर अंदर का दृश्य देखकर वे चौंक गए।स्थानीय लोगों की मदद से ऐंजल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर…

Read More

ससुर के घर आए दामाद की कुंवा में डूबने से हुई मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में कर भेजा गुमला

घाघरा:– घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा महुवाटोली अपने ससुर राजदेव भगत के घर पहुंचे गुमला बैरसा नकटी टोली निवासी महरु उरांव 40 वर्षीय की कुंवा में डूबने से मौत हो गई।वहीं घाघरा थाना में सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महरु उरांव अपने परिवार के साथ मेहमानी ससुर घर नवडीहा महुआ टोली गांव शुक्रवार को आया था। वहीं शनिवार की देर रात शौच करने की बात कह कर घर…

Read More

बड़ाअजियातु गांव में मां ने अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री की हत्या की घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी महिला को हिरासत में लिया

घाघरा:– बड़ाअजियातु गांव घाघरा थाना क्षेत्र शनिवार को पुलिस ने एक दिल दहलाने वाली घटना का खुलासा किया, जहां मां फूलमानी देवी ने अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी का गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार रात की है, जब आरोपी मां ने तेज धार वाली सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी बेटी की जान ले ली।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मां को पुलिस ने हिरासत में ले…

Read More