चैनपुर: राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण करने के लिए आज रविवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत भवनों में एक विशेष अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन, और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर केंद्रित था। इस विशेष अभियान का उद्देश्य लाभार्थियों की पहचान, पात्रता की जांच, और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का आकलन करना था।शिविर में बड़ी संख्या में लाभुकों ने…
Read MoreTag: #jharkhand
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों को रांची मोराबादी के लिए किया रवाना
चैनपुर: झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए, प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने प्रखंड क्षेत्र के लोगों को आज अहले सुबह रांची के मोराबादी मैदान के लिए रवाना किया।यह भव्य कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मोराबादी में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रखंड क्षेत्र की जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।चैनपुर, कातिंग, बिंदोरी सहित अन्य पंचायतों के चिन्हित लोगों को इस…
Read Moreप्रखंड कार्यालय में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि
झारखंड के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ विशेष आयोजन चैनपुर : झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, जिसे ‘रजत जयंती’ के रूप में मनाया जा रहा है, चैनपुर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के अधिकारियों और कर्मियों ने धरती आबा बिरसा मुंडा को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस विशेष कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा और अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज…
Read Moreमादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में 3 युवकों को ब्राउन शुगर के साथ दबोचा
सिसई: सिसई प्रखंड के पुसो थाना की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 69 हजार रुपये बताई जा रही है।पुसो पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा जिले से तीन युवक एक ईको मारुति कार संख्या: JH01EY4718 में ब्राउन शुगर लेकर पुसो आ रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के…
Read Moreप्रशासन मस्त, ग्रामीण त्रस्त चैनपुर के ओरामार में ‘एकता’ ने तोड़ी ‘व्यवस्था’ की चुप्पी!
वादा नहीं, काम चाहिए! ओरामार के ग्रामीणों ने खुद लिखी विकास की नई इबारत चैनपुर : सरकारी योजनाओं में होने वाली वर्षों की देरी और प्रशासनिक लापरवाही के बीच, चैनपुर प्रखंड के बामदा पंचायत के ओरामार गांव ने एक ऐतिहासिक मिसाल पेश की है। गांव के महिला और पुरुषों ने अद्भुत एकजुटता का परिचय देते हुए, बिना किसी सरकारी मदद के, महज अपने श्रमदान के बल पर लगभग 4 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क का निर्माण कर दिखाया है।यह सड़क ओरामार गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ती है, लेकिन लंबे समय…
Read Moreसड़क नहीं तो इलाज नहीं!खाट पर लादकर ले जाया गया लकवाग्रस्त महिला को अस्पताल
सरकार हर गांव को सड़क मुहैया करा रही पर, विभाग की लापरवाही के कारण लोटा कोना के लोगो को आजतक नहीं मिला सड़क चैनपुर: चैनपुर प्रखंड की बारडीह पंचायत के तबेला लोटाकोना गांव से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर मानवीय संवेदना को झकझोर कर रख दिया है। गांव में सड़क नहीं होने के कारण 58 वर्षीय राहिल टोप्पो को, जो लकवा की चपेट में आ गई थीं, इलाज के लिए खाट पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा। 2 किलोमीटर तक खाट पर सफर…
Read Moreबेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सी कंपनी चैनपुर द्वारा लूथरन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित लूथरन स्कूल में 32 वीं बटालियन SSB के कमांडेंट के निर्देशानुसार, सी कंपनी चैनपुर के कंपनी कमांडर उपेंद्र कुमार मिश्रा ने लूथरन स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें देश की सेवा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में SSB के अजय राय, अमित सिंह, सागर और लूथरन स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिमा इक्का भी उपस्थित थीं। उपेंद्र कुमार मिश्रा ने अपने…
Read Moreचैनपुर पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान, चालकों में हड़कंप
चैनपुर: पुलिस अधीक्षक गुमला शंभु सिंह के आदेश पर चैनपुर पुलिस ने एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया। थानाप्रभारी कुंदन चौधरी के नेतृत्व में गुरुवार को थाना गेट, करूमगाड़ मोड़, पीपल चौक और बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर यह अभियान चलाया गया।इस दौरान पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, फिटनेस सहित कई कागजातों की जांच की। चार पहिया वाहनों की डिक्की की भी तलाशी ली गई। बगैर हेलमेट और वाहन के कागजातों में त्रुटि पाए जाने पर 50 बाइक…
Read Moreघाघरा के बेलागड़ा गाँव मे आंगनबाड़ी केंद्र में खड़ी 5 बाइक को अज्ञात अपराधियों ने किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस
दीवार तोड़कर सभी 5 पेंटर की ग्रामीणों ने मिलकर बचाई जान घाघरा:– घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलागड़ा पंचायत के नवाटोली गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पेंटिंग का काम करने के लिए आए लोहरदगा जिला के 5 पेंटरों की बाइक को अज्ञात अपराधियों के द्वारा बीती देर रात आग के हवाले कर दिया गया। जिससे सभी बाइक जलकर पूरी तरह से राख हो गई। पीड़ित लोहरदगा किस्को निवासी अजय उरांव ने बताया छोटू राम नंदेश्वर बाड़ईक बादल एवं रामदुलार चिक बड़ाईक यह पांचो नावा टोली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में केंद्र में…
Read Moreचक्रवात ‘फेंगल’ का असर,किसानों के लिए संकट दिनभर आकाश में बादल छाए रहे
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में चक्रवात ‘फेंगल’ ने क्षेत्र में बारिश की आशंका और दिनभर बादलों का डेरा डाल रखा है। दिनभर आकाश में बादल छाए रहे, जिससे किसानों की फसल कटाई में रुकावट आई है। बारिश के कारण फसलें खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।स्थानीय किसान इस मौसम की मार से चिंतित हैं, क्योंकि उनकी मेहनत पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। खेतों में पानी भर जाने से फसलें बर्बाद हो सकती हैं, और इससे कृषि अर्थव्यवस्था पर…
Read More