तेज रफ़्तार होंडा सिटी दुर्घटनाग्रस्त, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान

चैनपुर : गुमला से चैनपुर की ओर आ रही एक तेज रफ़्तार होंडा सिटी कार गाड़ी संख्या जएच–09–एबी–8080 शुक्रवार देर रात करीब 9:30 बजे चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के पीपल चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक बोर्ड से टकरा गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ़्तार बहुत तेज थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक कथित तौर पर नशे में धुत था, जिसके कारण कार अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सीधे सड़क किनारे लगे बोर्ड से जा…

Read More

हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के चचाली गांव में हुए बहुचर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। त्वरित और सफल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।यह मामला चैनपुर थाना कांड संख्या 24/16 के तहत दर्ज किया गया था। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी चार्लेश मिंज है, जो पैतरिक मिंज का पुत्र है।पुलिस ने इस संगीन मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच की और आरोपी चार्लेश मिंज को धर दबोचा।…

Read More

दशकर्म से लौटा नशे की लत में डूबा,मफलर के सहारे लगाई फांसी

चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में एक व्यक्ति ने मफलर के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान प्रेमनगर निवासी भीनशु गोप पिता स्व० झालू गोप के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, भीनशु गोप ने अपने आवास पर अलबेस्टर की छत में लगे एक पाइप के सहारे मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली।मृतक के परिजन, राधा देवी, ने बताया कि भीनशु गोप हाल ही में अपनी बड़ी बहन के बेटे के दशकर्म श्राद्ध से लौटे थे। इसके बाद से वे…

Read More

डर से टूटा जेजेएमपी का गढ़ 5 लाख का इनामी सुप्रीमो ब्रजेश यादव ने किया आत्मसमर्पण

हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं गुमला: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सुप्रीमो ब्रजेश यादव ने कथित तौर पर सरेंडर कर दिया है। हालांकि, पुलिस या प्रशासन द्वारा अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ब्रजेश यादव पर सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।ब्रजेश यादव गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड स्थित कठठोकवा गांव का निवासी है। सूत्रों के मुताबिक, उसके सरेंडर के बाद अब गुमला जिले से जेजेएमपी उग्रवादी संगठन का सफाया हो गया है। नेतृत्व परिवर्तन के बाद सरेंडर: जेजेएमपी के…

Read More

मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में 3 युवकों को ब्राउन शुगर के साथ दबोचा

सिसई: सिसई प्रखंड के पुसो थाना की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 69 हजार रुपये बताई जा रही है।पुसो पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा जिले से तीन युवक एक ईको मारुति कार संख्या: JH01EY4718 में ब्राउन शुगर लेकर पुसो आ रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के…

Read More

हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार; ढोल-नगाड़ों के साथ हुई मुनादी

चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के चर्चित कांड संख्या 29/2020 के अभियुक्त बादल टोप्पो पिता सेत टोप्पो के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के आरोपी बादल टोप्पो के घर पर पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ ग्रामीणों के बीच इश्तहार चिपकाया तामिल किया।अभियुक्त बादल टोप्पो के विरुद्ध चैनपुर थाना में धारा 302और 201 के तहत कांड संख्या 29/2020 दर्ज है। यह अभियुक्त घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है, जिसके कारण न्यायिक प्रक्रिया में बाधा आ रही है।फरार अभियुक्त पर…

Read More

सड़क हादसे में घायल युवक सदर अस्पताल गुमला रेफर

चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के पारहा टोली के समीप देर शाम हुए एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, शंखसरडीह निवासी अब्राहम तिर्की उम्र 26 वर्ष, पिता पाईकस तिर्की, मोटरसाइकिल से गुमला से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पारहा टोली के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना चैनपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना के जवान…

Read More

चैनपुर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन

चैनपुर:– चैनपुर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया। यह कार्यक्रम थाना परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।कार्यक्रम की शुरुआत जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने की, जिन्होंने इस आयोजन का उद्घाटन किया। चैनपुर थाना के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया है जो किसी कारणवश पुलिस तक नहीं पहुँच पाते। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों में जागरूकता…

Read More

चैनपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन,स्कूली बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई

चैनपुर:– गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को चौक चौराहा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व चैनपुर थाना प्रभारी कुन्दन चौधरी ने किया, जिसमें स्कूली बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।अभियान के दौरान, सड़क पर चल रहे मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। विशेष ध्यान दिया गया कि दो पहिया वाहन सवार बिना हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के न हों। जो भी नियम का उल्लंघन करते पाए गए, उन्हें फूल…

Read More

जारी थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत एक गिरफ्तारी, भेजा गया जेल

जारी: चैनपुर अनुमंडल अंतर्गत जारी थाना क्षेत्र में काण्ड संख्या 01/25 के अंतर्गत नवीन तिर्की को गिरफ्तार किया गया है। नवीन तिर्की, जो स्व. फिलवर तिर्की के पुत्र हैं और मेराल के निवासी हैं, पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद नवीन तिर्की को आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है, और पुलिस विभाग ने आश्वासन दिया है कि सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय निवासियों के बीच…

Read More