चैनपुर:– चैनपुर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया। यह कार्यक्रम थाना परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।कार्यक्रम की शुरुआत जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने की, जिन्होंने इस आयोजन का उद्घाटन किया। चैनपुर थाना के एसआई अशोक कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया है जो किसी कारणवश पुलिस तक नहीं पहुँच पाते। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों में जागरूकता…
Read MoreTag: #jharkhandpolice
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सी कंपनी चैनपुर द्वारा लूथरन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित लूथरन स्कूल में 32 वीं बटालियन SSB के कमांडेंट के निर्देशानुसार, सी कंपनी चैनपुर के कंपनी कमांडर उपेंद्र कुमार मिश्रा ने लूथरन स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें देश की सेवा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में SSB के अजय राय, अमित सिंह, सागर और लूथरन स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिमा इक्का भी उपस्थित थीं। उपेंद्र कुमार मिश्रा ने अपने…
Read Moreजारी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा 17 वर्षीय युवक की मौत, चार घायल
जारी: जारी थाना क्षेत्र के सीसी करम टोली पंचायत अंतर्गत रोशनपुर में आज दोपहर 1:30 बजे दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक घटना में बीतरी गांव निवासी 17 वर्षीय राहिल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के समय राहिल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार अनीश लकड़ा (17 वर्ष), शिवचरण लोहार (27 वर्ष), जूलियस केरकेट्टा (40 वर्ष) और रवि केरकेट्टा (17 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलों की स्पीड काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। दोनों…
Read Moreचैनपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन,स्कूली बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई
चैनपुर:– गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को चौक चौराहा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व चैनपुर थाना प्रभारी कुन्दन चौधरी ने किया, जिसमें स्कूली बच्चों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।अभियान के दौरान, सड़क पर चल रहे मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। विशेष ध्यान दिया गया कि दो पहिया वाहन सवार बिना हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट के न हों। जो भी नियम का उल्लंघन करते पाए गए, उन्हें फूल…
Read Moreजारी थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत एक गिरफ्तारी, भेजा गया जेल
जारी: चैनपुर अनुमंडल अंतर्गत जारी थाना क्षेत्र में काण्ड संख्या 01/25 के अंतर्गत नवीन तिर्की को गिरफ्तार किया गया है। नवीन तिर्की, जो स्व. फिलवर तिर्की के पुत्र हैं और मेराल के निवासी हैं, पर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद नवीन तिर्की को आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है, और पुलिस विभाग ने आश्वासन दिया है कि सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय निवासियों के बीच…
Read Moreधरधरी जलप्रपात में युवक की मौत पुलिस ने बरामद किया शव
बिशुनपुर:– बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका गांव में मंगलवार की देर शाम एक दुखद घटना घटी, जब 23 वर्षीय युवक बबलू खेरवार का शव धरधरी जलप्रपात से बरामद किया गया। मृतक की नानी, अजलइत देवी ने बताया कि बबलू नहाने जाने की बात कहकर घर से निकला था और उसके लौटने का कोई पता नहीं चला। परिवार और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।अचानक, गांव के चरवाहों ने सूचना दी कि धरधरी जलप्रपात में एक शव है। इस पर बिशुनपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने पुलिस…
Read Moreघाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पाकर टोली के कंप्यूटर इंजीनियर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
घाघरा:– घाघरा थाना प्रखंड मुख्यालय स्थित मंगलवार को पाकर टोली रोड स्थित कंप्यूटर इंजीनियर गौतम भगत 24 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी भगत का बड़ा पुत्र है। पिता योगेंद्र भगत ने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहकर इंजीनियरिंग का पढ़ाई करने के बाद कई नौकरी छोड़कर बर्तमान में अपने घर मे ही रह रहा था। मंगलवार को घटना के दिन वह अपने कमरे में दरवाजा बंद कर सो रहा था। मंगलवार को नारी न्याय सदस्य सम्मान को लेकर के कांग्रेस पार्टी के…
Read Moreडूमरी में लेवी मांगने वाले नक्सलियों का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
डूमरी:– 02 जनवरी 2025: संध्या 19.30 बजे कांड के वादी राजेश कुमार केशरी द्वारा दिए गए आवेदन पर एक नया मामला दर्ज किया गया है। वादी के मोबाइल नंबर पर पीएलएफआई संगठन के परमेश्वर गोप के नाम से लेवी की मांग की गई थी। जब वादी ने लेवी देने से इनकार किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर ललित कुमार मीणा ने छापामारी दल का गठन किया। अनुसंधान के दौरान, हेमन्त गुप्ता नामक आरोपी को पूछताछ के…
Read Moreचैनपुर पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाया,वर्षों से है फरार
चैनपुर:– चैनपुर पुलिस ने मंगलवार को एक विशेष अभियान के तहत फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार चिपकाने का कार्य किया। यह कार्रवाई चैनपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 23/2021 के तहत की गई, जिसमें अभियुक्त सुबोध तिग्गा, पिता सुशील तिग्गा, रामपुर बरटोली का निवासी है।थाना प्रभारी कुंदन चौधरी के अनुसार, सुबोध तिग्गा कई वर्षों से फरार चल रहा था। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने स्थानीय गांव के लोगों के बीच ढोल नगाड़ा बजाकर इश्तेहार चिपकाने का निर्णय लिया। इस दौरान चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी, एसई अशोक कुमार एवं…
Read Moreशहर के धोबी मुहल्ला में 15 वर्षीय छात्रा ऐंजल ने की आत्महत्या
गुमला:– गुमला सदर के धोबी मुहल्ला निवासी पवन कुमार रवि की 15 वर्षीय पुत्री ऐंजल ने रविवार की सुबह 10:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, पिता द्वारा उसके बाल कटवाने और डांटने से नाराज होकर ऐंजल ने यह कदम उठाया। घटना के समय पवन घर पर नहीं थे। जब उन्होंने घर लौटकर देखा, तो बेटी का कमरा बंद था। दरवाजा तोड़ने पर अंदर का दृश्य देखकर वे चौंक गए।स्थानीय लोगों की मदद से ऐंजल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर…
Read More