वेटरन्स इंडिया ने मनाया सैन्य विजय दिवस
सिमडेगा :कचहरी परिसर के समीप वेटरन्स इंडिया के द्वारा सैन्य विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रिटायर्ड कर्नल डा विलियम टेटे, जिप सदस्य शांतिबाला केरकेटटा, मुखिया जसिंता, विभाग प्रचारक समी जी उपस्थित थे। मौके पर अतिथियो ने देश के शहीद जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने 1971 के युद्ध के दौरान सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को याद किया और इसे भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया। अतिथियों ने कहा कि स्वर्णिम विजय दिवस के अवसर पर हम साल 1971 के युद्ध के दौरान अपने सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को याद करते हैं। साल 1971 का युद्ध भारत के सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। हमें हमारे सशस्त्र बल और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है कि हमारे वीरों ने दमनकारी ताकतों से लड़ाई लड़ी और उन्हें हराया। भारतीय सैनिकों के इतिहास में या प्रथम सबसे बड़ा युद्ध विजय था, जिससे पूरी दुनिया में भारत की उभरती हुई शक्ति का आभास हुआ। हमे गर्व है कि सिमडेगा जिले के भी कई जवानों ने युद्ध में शामिल होकर देश का जिताने में अहम योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन वेटरेंस इंडिया के अध्यक्ष विष्णु महतो ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों सहित कई पूर्व सैनिकों ने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अधिकारियों सहित अन्य लोगों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर वीर शहीदो के लिए दो मिनट का मौन धारण करते हुए सभी शहीदों के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की गई।
कारगिल युद्ध में शामिल होने वाले जवानों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में 1971 के युद्ध में शामिल होने वाले कई फौजी भी शामिल हुए थे। जिन्हें वेटरेंस इंडिया ने बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। 1971 के युद्ध में लॉंस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का के साथ युद्ध में शामिल जिले के कई जवान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रिटायर्ड नायक ख्रिस्तोदास बा, सुबेदार कल्याण कुल्लू, एसआई विश्राम बाड़ा, रामशरण साहू, हिलारियुस बा, आनंद खेस लिवनुस किंडो, सॉमवेल डांग, राफेल कंडुलना, धर्मदास मिंज, हाबिल डांग, सुकरचंद, दशरथ नायक, स्व जयमसीह जोजो, स्व मनसिद्ध कंडुलना, स्व मार्टिन कुल्लू, स्व बरनाबस किड़ो, वी किड़ो, प्रभुदयाल कंडुलना, जोसेफ डुंगडुंग, सिलमोन टोप्पो, स्व रोयन होरो, मुरारी मांझी, बिरसु टोपनो, विलियम टेटे सहित कई सेवानिवृत सैनिको को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संघ के अध्यक्ष विष्णु महतो, विश्राम बाड़ा, जुलयस लकड़ा, बी मांझी, बेंजामिन मिंज, मतियस हरि, लिबनुस किंडो, सामुएल डांग, आनंद खेस, त्योफिल मिंज, फ्राइ्रकलेन तिर्की आदि उपस्थित थे।